Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मेले-उत्सव हमारी समृद्ध संस्कृति की पहचान,प्रदेश ने सामाजिक कल्याण में बनाई अलग पहचान : कुलदीप सिंह पठानिया

मेले-उत्सव हमारी समृद्ध संस्कृति की पहचान, प्रदेश ने सामाजिक कल्याण में बनाई अलग पहचान : कुलदीप सिंह पठानिया

हमीरपुर, अरविन्द-:हमीरपुर जिला के सुजानपुर में आयोजित राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव की चौथी और अंतिम सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कला केंद्र में दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने रंगारंग कार्यक्रमों का आनंद लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि मेले और उत्सव हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की पहचान हैं. हिमाचल प्रदेश अपनी अनूठी लोक संस्कृति, परंपराओं और मेलों के लिए देश ही नहीं बल्कि विश्वभर में प्रसिद्ध है। उन्होंने कहा कि सुजानपुर का ऐतिहासिक होली उत्सव आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाएगा, जिससे प्रदेश की संस्कृति को वैश्विक मंच मिलेगा।उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने विकास के साथ-साथ सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में भी एक अलग पहचान बनाई है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने समाज के कमजोर और निराश्रित वर्ग के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की हैं, जिनका लाभ हजारों लोगों को मिल रहा है।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि जिला हमीरपुर के लिए यह गर्व की बात है कि मुख्यमंत्री इसी जिले से संबंध रखते हैं और उनके नेतृत्व में प्रदेश में विकास की नई गति देखने को मिली है। उन्होंने सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की भी सराहना की और कहा कि स्थानीय विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने क्षेत्र की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाकर कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाएं मंजूर करवाई हैं।

इस अवसर पर आयोजित ‘आवाज-ए-हमीरपुर’ गायन प्रतियोगिता के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में अरुण भारद्वाज ने पहला स्थान हासिल करते हुए 50 हजार रुपये और ट्रॉफी प्राप्त की। अजय कुमार दूसरे स्थान पर रहे, जिन्हें 31 हजार रुपये और ट्रॉफी दी गई, जबकि शैलजा को तीसरा स्थान मिलने पर 21 हजार रुपये और ट्रॉफी प्रदान की गई।

इससे पहले स्थानीय विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने आयोजन समिति की ओर से विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत किया।होली उत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या पूरी तरह हिमाचली कलाकारों के नाम रही। प्रसिद्ध पहाड़ी गायक कुलदीप शर्मा ने पारंपरिक हिमाचली नाटियों की शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं, लोकप्रिय गायक कुमार साहिल ने हिंदी, पंजाबी और पहाड़ी गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर माहौल को संगीतमय बना दिया। कार्यक्रम के दौरान दर्शकों की भारी भीड़ देर रात तक कलाकारों की प्रस्तुतियों का आनंद लेती रही।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप में हरियाणा ने मारी बाजी, महाराष्ट्र को हराकर जीता खिताब

Summer express, पलवल, सुंदर कुंडू। श्री विश्वकर्मा स्किल यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय 44वीं नेशनल सीनियर नेटबॉल चैंपियनशिप का समापन हो गया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में हरियाणा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महाराष्ट्र को हराकर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम के खिलाड़ियों ने पूरे मुकाबले में बेहतर तालमेल और दमदार खेल...

बच्चों के बीच सहज नजर आते हैं CM नायब सैनी, बच्ची संग सेल्फी ने खींचा ध्यान

Summer express, चंडीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का व्यक्तित्व राजनीतिक कार्यक्रमों, सरकारी बैठकों और प्रशासनिक गतिविधियों के साथ-साथ उनके सहज और मिलनसार व्यवहार के लिए भी जाना जाता है। खासकर बच्चों के बीच उनका अलग ही अंदाज देखने को मिलता है। किसी कार्यक्रम में बच्चों से मुलाकात होने पर मुख्यमंत्री उनसे बातचीत...

फरीदाबाद के सरकारी स्कूल में चेकिंग के दौरान छात्र के बैग से चाकू और एयरगन बरामद

Summer express, फरीदाबाद। सेक्टर-3 स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब कक्षा 11वीं के एक छात्र के बैग की जांच के दौरान चाकू, एयरगन, माचिस और दो मोबाइल फोन मिले। स्कूल में हाल ही में हुई शिक्षिका की हत्या की घटना के बाद सुरक्षा के मद्देनजर विद्यार्थियों के...

तीज पर बहन के घर गए दो भाइयों की हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

Summer express, रेवाड़ी। जिले में तीज पर्व की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब बहन के घर त्योहार देने गए दो सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत हो गई। कोटकासिम रोड पर बोलनी चौक के पास देर रात एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी...

श्रुति चौधरी के आवास पर किरण चौधरी से मिलीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता, सियासी हलचल तेज

Summer express, चंडीगढ़ । हरियाणा की कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी के आवास पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने पूर्व राज्यसभा सांसद और हरियाणा की पूर्व कैबिनेट मंत्री किरण चौधरी से मुलाकात की। यह मुलाकात भले ही शिष्टाचार और औपचारिक बातचीत के तौर पर सामने आई हो, लेकिन प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों के बीच...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.