Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धर्मशाला में दिन के समय हाई एल्टीट्यूड ट्रैकिंग शुरू,रात में अभी भी प्रतिबंध

धर्मशाला, राहुल-: कांगड़ा जिला प्रशासन ने उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ट्रैकिंग को लेकर बड़ा फैसला लिया है। प्रशासन ने दिन के समय हाई एल्टीट्यूड ट्रैकिंग गतिविधियों को दोबारा शुरू करने की अनुमति दे दी है, जबकि सुरक्षा कारणों से रात के समय ट्रैकिंग पर फिलहाल प्रतिबंध जारी रहेगा।

एडीएम कांगड़ा शिल्पी बेकटा ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले वर्ष 22 दिसंबर को जारी अधिसूचना के तहत खराब मौसम और भारी बर्फबारी के कारण हाई एल्टीट्यूड क्षेत्रों में ट्रैकिंग पर रोक लगाई गई थी। उस दौरान कई ट्रैकर्स के लापता होने और दुर्घटनाओं की घटनाएं सामने आई थीं, जिसके चलते प्रशासन को बार-बार रेस्क्यू अभियान चलाने पड़े थे।उन्होंने कहा कि अब मौसम में सुधार हो चुका है और ज्यादातर स्थानों पर बर्फ भी पिघल गई है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने पर्यटकों और ट्रैकिंग के शौकीनों को दिन के समय ट्रैकिंग की अनुमति देने का निर्णय लिया है। हालांकि एहतियात के तौर पर रात के समय ट्रैकिंग गतिविधियों पर अभी रोक बरकरार रखी गई है, ताकि किसी भी संभावित खतरे से बचा जा सके।

एडीएम ने यह भी बताया कि कई बार ट्रैकर्स बिना प्रशासन को सूचित किए ही ट्रैकिंग के लिए निकल जाते हैं, जिससे जोखिम बढ़ जाता है। अब तक ऐसे 8 से 10 हादसे सामने आ चुके हैं। इनमें से अधिकांश लापता ट्रैकर्स को रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित ढूंढ निकाला है, जबकि एक ट्रैकर अभी भी लापता बताया जा रहा है।उन्होंने ट्रैकिंग करने वालों से अपील की कि वे बिना तैयारी और जानकारी के ट्रैकिंग पर न निकलें। यदि ट्रैकिंग के लिए जाएं तो प्रशिक्षित और अनुभवी लोगों को अपने साथ रखें। जिले में माउंटेन ट्रेनिंग में दक्ष कई गाइड उपलब्ध हैं, जिनकी मदद से ट्रैकिंग करना अधिक सुरक्षित हो सकता है।बेकटा ने कहा कि कई लोग रोमांच के लिए अकेले ट्रैकिंग पर निकल जाते हैं, जिससे किसी आपात स्थिति में उन्हें बचाने के लिए रेस्क्यू टीम को भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

2 लाख की रोबोटिक सर्जरी मात्र 30 हजार में, नेरचौक मेडिकल कॉलेज हुए 61 सफल ऑपरेशन

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:निजी अस्तपालों में रोबोटिक सर्जरी के माध्यम से लाखों रुपयों की फीस लेकर किए जाने वाले ऑपरेशन अब मंडी जिला के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान श्री लाल बहादुर शास्त्री नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मात्र 30 हजार में किए जा रहे हैं। बीते 4 माह में मेडिकल कॉलेज मे रोबोटिक सर्जरी के 61...

22 दिनों से बूंद-बूंद को तरस रही सिरसा की खन्ना कॉलोनी,पानी के लिए मचा हाहाकार

Summer express/सिरसा,विजय-: हरियाणा के सिरसा शहर में इन दिनों पेयजल संकट गंभीर रूप लेता जा रहा है। शहर की खन्ना कॉलोनी के निवासी पिछले 22 दिनों से पानी की भारी किल्लत का सामना कर रहे हैं। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि लोगों के घरों में लगे नलों से पानी की जगह सिर्फ हवा...

इंस्टाग्राम विवाद में हमला करने वाले आरोपियों की पुलिस ने निकाली परेड,गांव में कराया शक्ति प्रदर्शन

Summer express/कैथल, बलिंदर कुमार -:कैथल जिले के गांव क्योड़क में सोशल मीडिया पर चल रहे विवाद के चलते युवक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव बेलेरखा निवासी राहुल उर्फ रावल और गांव क्योड़क निवासी शेखर के रूप में हुई...

जूखाला कॉलेज की बंद कक्षाओं के विरोध में लोगों का प्रदर्शन, राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगा लंबा जाम

Summer express/बिलासपुर,सुभाष -:जूखाला स्थित राजकीय महाविद्यालय में बंद की गई कक्षाओं को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों का विरोध प्रदर्शन बुधवार को उग्र हो गया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कॉलेज में पूर्व में संचालित कक्षाओं को तत्काल बहाल करने की...

यूरोपीय देश एस्टोनिया की 24 वर्षीय युवती ननरा बनी मंडी की बहू, कोटली के विश्वजीत के साथ बंधी परिणय सूत्र में

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:अक्सर हम एक शब्द सुनते है कि जोड़ियां आसमान से बनकर आती हैं। ऐसी ही एक जोड़ी इन दिनों जिला मंडी में चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां सदर क्षेत्र के कोटली उपमंडल के अंतर्गत आने वाली कोट पंचायत के तरेहड़ गांव के 26 वर्षीय युवक ने यूरोपीय देश में स्थानीय युवती...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.