Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पेंशन और पानी’ ने बदली गांव की सोच, 15 मार्च को मनोहरपुर के लोग जुड़ेंगे इनेलो से

जींद |  हरियाणा के जींद जिले के मनोहरपुर गांव में लोग इनेलो में शामिल होने का फैसला कर चुके हैं। ग्रामीणों ने पार्टी में जुड़ने का निर्णय अभय सिंह चौटाला के किसानों, पानी की आपूर्ति और बुजुर्गों की पेंशन से जुड़े मुद्दों पर उनके सक्रिय रुख से प्रभावित होकर लिया।

वीरवार को गांव में आयोजित बैठक में इनेलो जिलाध्यक्ष विजेंद्र रेढू और हलकाध्यक्ष पप्पू रेढू मौजूद रहे। बैठक में ग्रामीणों ने बताया कि अभय चौटाला ने किसानों के हित के लिए त्यागपत्र देकर उनकी आवाज बुलंद की और पंजाब द्वारा पानी रोकने पर भी विरोध दर्ज करवा कर दबाव बनाया। इसके साथ ही बुजुर्गों की रोकी गई पेंशन को बहाल करने के लिए उन्होंने सरकार को मजबूर किया। इन सभी कारकों ने ग्रामीणों को पार्टी से प्रभावित किया और उन्होंने इनेलो में शामिल होने का निर्णय लिया।

15 मार्च को अभय सिंह चौटाला और प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा मनोहरपुर गांव का दौरा करेंगे। इस अवसर पर वे गांव के लोगों को पार्टी में शामिल कराएंगे। मनोहरपुर पहले भी इनेलो का समर्थक रहा है, इसलिए इस समर्थन को न केवल हलका और जिला स्तर पर, बल्कि पूरे हरियाणा में सकारात्मक संदेश माना जा रहा है।

इस अवसर पर गांव के पूर्व सरपंच कृष्ण उर्फ बड़रा, कलीराम, जग्गू प्रधान, अतर पहलवान, जयपाल नंबरदार, प्रताप सिंह, जगदीश, अंकित रेढू, रमेश, बलबीर मास्टर, सोनू, चांदवीर जांगड़ा, कुलदीप, जगबीर जांगड़ा और राजवीर शरीफ सहित कई अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

ग्रामीणों का मानना है कि अभय चौटाला की इन सामाजिक और किसान हितकारी पहलों ने उन्हें प्रभावित किया है और इस कारण वे पार्टी में शामिल होने के लिए उत्सुक हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

हिमाचल में सरकारी भर्तियों के लिए एंटी-चिट्टा टेस्ट होगा अनिवार्य, कार्यकारी मुख्य सचिव के.के. पंत का बड़ा बयान

Summer express/शिमला, संजू -:अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी निवारण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पूरे हिमाचल प्रदेश में ‘एंटी-चिट्टा दिवस’ मनाया गया। इस दौरान राज्य सरकार और हिमाचल प्रदेश पुलिस ने नशे के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी संयुक्त कार्रवाई करते हुए प्रदेश के 10 स्थानों पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत जब्त...

15 पंचायतों का सहारा बना सैंज सीएचसी खुद बदहाल, एक डॉक्टर के भरोसे स्वास्थ्य सेवाएं

रात में इलाज के लिए 50 किमी सफर को मजबूर लोग कुल्लू, मनमिंदर-: जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार की सैंज घाटी की करीब 15 पंचायतों और लगभग 25 हजार की आबादी को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने वाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इन दिनों गंभीर अव्यवस्थाओं से जूझ रहा है। अस्पताल में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ...

कुल्लू पुलिस ने 53 मामलों में जब्त 1.19 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ किए नष्ट

Summer express/कुल्लू, मनमिंदर अरोड़ा -:अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर कुल्लू पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में जब्त किए गए करीब 1 करोड़ 19 लाख 61 हजार 490 रुपये मूल्य के नशीले पदार्थों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत नष्ट किया। यह कार्रवाई अदालत से अनुमति मिलने के...

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल के समक्ष हिमाचल के अधिकारों और लंबित मामलों की प्रभावी पैरवी की

Summer express/शिमला-:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से शिष्टाचार भेंट कर हिमाचल प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण और लंबे समय से लंबित मुद्दों को मजबूती से उठाया। इस दौरान उन्होंने राज्य के संवैधानिक अधिकारों, वित्तीय हितों और विकास संबंधी आवश्यकताओं पर विस्तार से...

हरियाणा में अपराध पर सख्ती जारी, अनिल विज ने राहुल गांधी के बयानों पर किया पलटवार

Summer express,अंबाला , अंकुर कपूर I हरियाणा सरकार इन दिनों अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के मोड में नजर आ रही है। राज्य में लगातार हो रहे पुलिस एनकाउंटर और गैंगस्टरों पर कार्रवाई को लेकर सियासी बयानबाज़ी भी तेज हो गई है। इसी बीच हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने सरकार की कार्रवाई और विपक्ष के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.