Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ईरानी युद्धपोत पर हमले को लेकर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला

नई दिल्ली | श्रीलंका के तट के पास ईरानी युद्धपोत ‘आईआरआईएस डेना’ पर हुए हमले को लेकर देश की राजनीति गरमा गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ऐसे संवेदनशील अंतरराष्ट्रीय हालात में देश को मजबूत और स्पष्ट नेतृत्व की जरूरत है।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहा संघर्ष अब भारत के रणनीतिक हितों के बेहद करीब पहुंच गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने भारत की रणनीतिक स्वायत्तता को कमजोर किया है और मौजूदा स्थिति पर सरकार की चुप्पी चिंता का विषय है। राहुल गांधी ने यह भी चेतावनी दी कि भारत की करीब 40 प्रतिशत तेल आपूर्ति और गैस (एलपीजी व एलएनजी) का बड़ा हिस्सा होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर गुजरता है, ऐसे में क्षेत्र में बढ़ता तनाव भारत की ऊर्जा सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है।

इस घटना पर पूर्व विदेश सचिव कंवल सिब्बल ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि ईरानी युद्धपोत ‘आईआरआईएस डेना’ विशाखापत्तनम में आयोजित इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू 2026 और मिलन 2026 नौसैनिक अभ्यास में भारत के विशेष निमंत्रण पर शामिल होने आया था। प्रोटोकॉल के तहत ऐसे अभ्यासों में भाग लेने वाले जहाज आमतौर पर हथियार या गोला-बारूद नहीं रखते। सिब्बल के अनुसार, अमेरिकी नौसेना ने अंतिम समय में अभ्यास से अपना नाम वापस ले लिया था, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

वहीं ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने अमेरिका की कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए इसे निहत्थे जहाज पर हमला बताया और गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने पुष्टि की है कि अमेरिकी पनडुब्बी ने टॉरपीडो से ईरानी जहाज को निशाना बनाया।

श्रीलंकाई नौसेना के अनुसार जहाज पर करीब 180 लोग सवार थे। अब तक 87 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 32 लोगों को बचाकर गॉल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव और बढ़ गया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गन हाउसों में पुलिस ने हथियारों कारतूसों के रिकॉर्ड तक खंगाले

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज महानगर में लाइसेंसी हथियारों के दुरुपयोग पर रोक लगाने और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने गन हाउस संचालकों पर शिकंजा कस दिया है। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर शहर के विभिन्न इलाकों में स्थित गन हाउसों की विशेष जांच की गई।उच्चाधिकारियों और थाना प्रभारियों की अगुवाई...

दोपहर 1:11 बजे कोर्ट उड़ाने की धमकी, कचहरी में मचा हड़कंप

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज जिला कचहरी में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब डिस्ट्रिक्ट एवं सेशंस जज की आधिकारिक ईमेल आईडी पर कोर्ट परिसर को बम धमाके से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी उस समय दी गई, जब कचहरी परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत की कार्यवाही चल रही थी और बड़ी संख्या...

बिल्डिंग शाखा में बड़ा फेरबदल, एक्शन लेने वाले एटीपी कपिल देव हेडक्वार्टर भेजे

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज नगर निगम की बिल्डिंग शाखा में शुक्रवार को बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। बिल्डिंग शाखा में तैनात एटीपी और बिल्डिंग इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सबसे ज्यादा चर्चा एटीपी कपिल देव को जोन-ए से हटाकर बिल्डिंग ब्रांच हेडक्वार्टर भेजे...

चंडीगढ़ में बंदरों का आतंक; सेक्टर 22-बी में महिला पर हमला, जख्मी

शगुन कश्यप । चंडीगढ़समर न्यूज शहर में बंदरों की बढ़ती संख्या लोगों के लिए गंभीर परेशानी बनती जा रही है। शनिवार को सेक्टर-22बी में एक बंदर ने 34 वर्षीय महिला पर हमला कर उनके पैर पर तीन जगह काट लिया। घायल महिला को उपचार के साथ जरूरी इंजेक्शन लगवाने पड़े।सेक्टर-22बी निवासी सिमरनजोत कौर अपने आठ...

मोहाली एयरपोर्ट के पास नई टाउनशिप बसाने की तैयारी, जमीन की खरीद-बिक्री पर लगाई रोक

{अजीजपुर में एरोट्रोपोलिस एक्सटेंशन की तैयारी, रिहायशी, कॉमर्शियल और इंस्टीट्यूशनल साइटें विकसित होंगीसमर न्यूज | मोहाली चंडीगढ़ के शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नजदीक अब नई टाउनशिप विकसित होने जा रही है। ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) ने मोहाली एरोट्रोपोलिस एक्सटेंशन टाउनशिप की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए गांव अजीजपुर की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.