Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कनाडा में पंजाबी मूल की यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल की चाकू मारकर हत्या

मॉन्ट्रियल | कनाडा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पंजाबी मूल की यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैन्सी ग्रेवाल की उनके घर में घुसकर चाकू मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात मॉन्ट्रियल के पास लासाल इलाके में हुई, जिससे स्थानीय समुदाय और उनके परिवार में शोक की लहर फैल गई है।

जानकारी के अनुसार हमलावर घर में घुस आए और नैन्सी ग्रेवाल पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना के दौरान उन्हें कई बार चाकू से गोदा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

बताया जा रहा है कि पुलिस को सेंट-लूस क्रिसेंट स्थित एक इमारत से आपातकालीन कॉल मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां नैन्सी ग्रेवाल खून से लथपथ हालत में मिलीं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अत्यधिक खून बहने के कारण डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।

घटना की खबर मिलते ही कनाडा और पंजाब में रहने वाले उनके परिजनों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। मॉन्ट्रियल पुलिस (SPVM) ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

बताया जाता है कि नैन्सी ग्रेवाल सोशल मीडिया पर सक्रिय थीं और अपने वीडियो के जरिए कई मुद्दों पर खुलकर राय रखती थीं। वह खालिस्तान समर्थक गतिविधियों की आलोचना करने के साथ-साथ कुछ राजनीतिक नेताओं के खिलाफ भी वीडियो साझा करती थीं। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

22 दिनों से बूंद-बूंद को तरस रही सिरसा की खन्ना कॉलोनी,पानी के लिए मचा हाहाकार

Summer express/सिरसा,विजय-: हरियाणा के सिरसा शहर में इन दिनों पेयजल संकट गंभीर रूप लेता जा रहा है। शहर की खन्ना कॉलोनी के निवासी पिछले 22 दिनों से पानी की भारी किल्लत का सामना कर रहे हैं। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि लोगों के घरों में लगे नलों से पानी की जगह सिर्फ हवा...

इंस्टाग्राम विवाद में हमला करने वाले आरोपियों की पुलिस ने निकाली परेड,गांव में कराया शक्ति प्रदर्शन

Summer express/कैथल, बलिंदर कुमार -:कैथल जिले के गांव क्योड़क में सोशल मीडिया पर चल रहे विवाद के चलते युवक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव बेलेरखा निवासी राहुल उर्फ रावल और गांव क्योड़क निवासी शेखर के रूप में हुई...

जूखाला कॉलेज की बंद कक्षाओं के विरोध में लोगों का प्रदर्शन, राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगा लंबा जाम

Summer express/बिलासपुर,सुभाष -:जूखाला स्थित राजकीय महाविद्यालय में बंद की गई कक्षाओं को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों का विरोध प्रदर्शन बुधवार को उग्र हो गया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कॉलेज में पूर्व में संचालित कक्षाओं को तत्काल बहाल करने की...

यूरोपीय देश एस्टोनिया की 24 वर्षीय युवती ननरा बनी मंडी की बहू, कोटली के विश्वजीत के साथ बंधी परिणय सूत्र में

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:अक्सर हम एक शब्द सुनते है कि जोड़ियां आसमान से बनकर आती हैं। ऐसी ही एक जोड़ी इन दिनों जिला मंडी में चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां सदर क्षेत्र के कोटली उपमंडल के अंतर्गत आने वाली कोट पंचायत के तरेहड़ गांव के 26 वर्षीय युवक ने यूरोपीय देश में स्थानीय युवती...

भारत की आर्थिक वृद्धि में एमएसएमई की अहम भूमिका:जयदीप सिंह

Summer express, अमृतसर। पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के पंजाब चेप्टर की तरफ से अमृतसर ज़ोन ने पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी और लघु उद्योग भारती, अमृतसर के साथ मिलकर नेशनल पेंशन सिस्टम- एमएसएमई वर्कफोर्स के लिए सुरक्षित भविष्य बनाने पर एक जागरूकता सत्र आयोजित किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य एमएसएमई के बीच...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.