Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत ने खाड़ी देशों से 58 उड़ानें चलाईं

मुंबई। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कई देशों के एयरस्पेस बंद होने के बीच भारतीय एयरलाइनों ने वहां फंसे यात्रियों को वापस लाने के लिए विशेष उड़ानों का संचालन शुरू कर दिया है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अनुसार 4 मार्च को खाड़ी देशों से भारत के लिए कुल 58 उड़ानें संचालित की गईं।

मंत्रालय के मुताबिक इन उड़ानों में सबसे अधिक 30 उड़ानें इंडिगो ने संचालित कीं, जबकि 23 उड़ानें एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की रहीं। इसके अलावा अन्य एयरलाइंस भी दुबई और फुजैराह सहित कई खाड़ी शहरों से यात्रियों को भारत लाने के लिए विशेष उड़ानों की तैयारी कर रही हैं।

एयर इंडिया ने जेद्दा से दिल्ली और मुंबई के लिए अपनी नियमित उड़ानें फिर से शुरू करने की योजना बनाई है। इसके तहत जेद्दा से मुंबई के लिए दो और दिल्ली के लिए एक उड़ान संचालित की जाएगी। पश्चिम एशिया के कई हिस्सों में एयरस्पेस बंद होने के कारण एयरलाइंस लंबी दूरी की उड़ानों को वैकल्पिक मार्गों से संचालित कर रही हैं।

ये उड़ानें नई दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोच्चि, अहमदाबाद और तिरुअनंतपुरम जैसे प्रमुख भारतीय हवाई अड्डों पर उतर रही हैं। यात्रियों से अपील की गई है कि वे दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे या अल मकतूम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तब तक न पहुंचें, जब तक संबंधित एयरलाइन उन्हें सीधे संपर्क कर यात्रा की पुष्टि न करे।

दुबई का एयरस्पेस फिलहाल आंशिक रूप से खुला हुआ है, जहां एमिरेट्स और इंडिगो की कुछ उड़ानें संचालित की जा रही हैं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय लगातार एयरलाइंस के संपर्क में रहकर स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

इधर पश्चिम एशिया में जारी संकट का असर अंतरराष्ट्रीय हवाई किरायों पर भी पड़ा है। भारत और अमेरिका के बीच कई प्रमुख मार्गों पर टिकट की कीमतों में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। गूगल फ्लाइट्स के आंकड़ों के अनुसार न्यूयॉर्क से नई दिल्ली के लिए स्पॉट टिकट का किराया 1.34 लाख से 2.25 लाख रुपये तक पहुंच गया है, जबकि सामान्य परिस्थितियों में यह किराया आमतौर पर 45 हजार से एक लाख रुपये के बीच रहता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

NEET पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर केंद्र पर बरसे नरेश चौहान, बोले- छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना पड़ा भारी

Summer express/शिमला,संजू-: NEET पेपर लीक मामले और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर हिमाचल प्रदेश में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि छात्रों की मांगों और आंदोलन को समय रहते गंभीरता से नहीं...

पौंग बांध से संभावित जलभराव के खतरे के बीच फतेहपुर प्रशासन सतर्क, एसडीएम ने संवेदनशील क्षेत्रों का लिया जायजा

Summer express/नूरपुर, संजीव महाजन-:  बरसात के मौसम को देखते हुए फतेहपुर प्रशासन ने संभावित बाढ़ और पौंग बांध से पानी छोड़े जाने की स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। हर वर्ष मानसून के दौरान पौंग बांध का जलस्तर बढ़ने पर अतिरिक्त पानी छोड़ा जाता है, जिससे फतेहपुर, इंदौरा के मंड क्षेत्र और...
Summer Express - गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: नशे में युवक अंगीठी पर गिरा, दम घुटने से मौत

रेवाड़ी-अलवर रेलमार्ग पर युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच शुरू

Summer express, रेवाड़ी। रेवाड़ी-अलवर रेलमार्ग पर बावल-अजरका सीमा के पास सोमवार तड़के रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।...

अंबाला बार एसोसिएशन की भूख हड़ताल, लीगल एंड डिफेंस काउंसिल सिस्टम का विरोध

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। लीगल एंड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के विरोध में अंबाला जिला बार एसोसिएशन ने अपना आंदोलन तेज कर दिया है। ज्वाइंट एक्शन कमेटी ऑफ बार एसोसिएशन ऑफ पंजाब एंड हरियाणा के आह्वान पर सोमवार को जिला बार के छह अधिवक्ता सांकेतिक भूख हड़ताल पर बैठे और नई व्यवस्था को वापस लेने की...

लुधियाना ई-ऑक्शन घोटाला: डीसी ने बनाई जांच कमेटी, रिकॉर्ड किया तलब

Summer express, लुधियाना। लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट (एलआईटी) की सेल ब्रांच में ई-ऑक्शन प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के खुलासे के बाद जिला प्रशासन और ट्रस्ट प्रशासन हरकत में आ गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त (डीसी) हिमांशु जैन ने उच्चस्तरीय जांच के आदेश जारी किए हैं। वहीं, एलआईटी चेयरमैन तरसेम भिंडर ने सेल...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.