Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

म्यूटेशन के बदले रिश्वत लेते पटवारी को विजिलेंस ने दबोचा

गुरदासपुर | पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई की है। सब-तहसील काहनूवान में तैनात एक पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पटवारी जमीन के म्यूटेशन से जुड़े मामले को निपटाने के बदले पैसे मांग रहा था।

विजिलेंस ब्यूरो रेंज अमृतसर के इंस्पेक्टर अभिनाशी सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई अमृतसर जिले के गांव सिधवां निवासी जसबीर कौर की शिकायत के आधार पर की गई। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उसके पारिवारिक जमीन विवाद से जुड़े म्यूटेशन मामले को निपटाने के लिए संबंधित पटवारी विजय कुमार रिश्वत की मांग कर रहा है।

शिकायत के अनुसार, जसबीर कौर के पिता बचन सिंह की वर्ष 2018 में मृत्यु हो गई थी। उनके नाम पर करीब तीन कनाल जमीन थी, जो विरासत के रूप में जसबीर कौर, उसकी तीन बहनों और एक भाई के नाम दर्ज थी। आरोप है कि छोटी बहन ने कथित रूप से धोखे से जमीन अपने नाम दर्ज करवा ली थी। इस मामले में न्याय के लिए जसबीर कौर ने नायब तहसीलदार के पास लिखित शिकायत दी थी।

जांच के लिए मामला पटवारी विजय कुमार को सौंपा गया। शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी पटवारी ने मामले को निपटाने के लिए पहले पांच हजार रुपये की मांग की थी, लेकिन बाद में सौदा दो हजार रुपये में तय हुआ।

शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ब्यूरो ने योजना बनाकर जाल बिछाया और आरोपी को दो हजार रुपये रिश्वत लेते समय रंगे हाथों पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी पटवारी के खिलाफ अमृतसर विजिलेंस रेंज पुलिस स्टेशन में भ्रष्टाचार से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

विजिलेंस अधिकारियों का कहना है कि मामले की आगे जांच जारी है और जरूरत पड़ने पर अन्य पहलुओं की भी जांच की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

यमुनानगर में नहर में डूबा चार बहनों का इकलौता भाई, तलाश जारी

Summer express, यमुनानगर। पश्चिमी यमुना नहर के फतेहगढ़ पुल के पास नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर तेज बहाव में बह गया। हादसे में चार बहनों के इकलौते भाई के लापता होने से परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस और गोताखोरों की टीम लगातार नहर में सर्च अभियान चला रही है, लेकिन देर शाम...

सरकार पहले मान जाती तो छात्रों को सड़कों पर नहीं उतरना पड़ता: शैलजा

Summer express, यमुनानगर। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव कुमारी शैलजा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह फैसला पहले ही लिया जाना चाहिए था। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि केंद्र सरकार समय रहते विपक्ष की मांगों पर ध्यान देती, तो लाखों छात्रों को सड़कों...

फरीदाबाद की कुमाऊं मंदिर रोड पर सीवर ओवरफ्लो, 100 परिवार परेशान

Summer express, फरीदाबाद। एनआईटी क्षेत्र के वार्ड-6 में सीवर ओवरफ्लो की समस्या ने स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कुमाऊं मंदिर रोड पर करीब दो किलोमीटर तक गंदा पानी जमा होने से 100 से अधिक परिवार प्रभावित हैं। हालात ऐसे हैं कि लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है और स्कूली बच्चों को...
Summer Express - IMD का अलर्ट: 17 राज्यों में बारिश-ओलावृष्टि की चेतावनी, तेज हवाएं चलने की संभावना

हरियाणा में  फिर सक्रिय होगा मानसून, चार दिन बारिश का अलर्ट

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में उमस और भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के चंडीगढ़ केंद्र के अनुसार सोमवार से प्रदेश में मानसून दोबारा सक्रिय हो रहा है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक राज्य के अधिकांश जिलों में तेज हवाओं, गरज-चमक और बारिश...

बल्लभगढ़ में 15 साल पुरानी सीवर समस्या का समाधान, नई लाइन का शुभारंभ  

Summer express, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद)। बल्लभगढ़ की भाटिया कॉलोनी में लंबे समय से सीवर ओवरफ्लो की समस्या से परेशान करीब एक हजार परिवारों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। वार्ड-43 में नई सीवर लाइन बिछाने के निर्माण कार्य का शुभारंभ पार्षद रश्मि यादव और पार्षद दीपक यादव ने किया। इस परियोजना के तहत सीवर लाइन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.