Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

करनाल में SHO-डॉक्टर विवाद गहराया, सस्पेंशन के बाद भी भड़के डॉक्ट

करनाल, राकेश कुमार शर्मा  | करनाल के घरौंडा CHC में SHO और डॉक्टर के बीच हुए विवाद ने अब बड़ा रूप ले लिया है।बीती देर रात करीब 10 बजे करनाल के SP खुद CMO कार्यालय पहुँचे और डॉक्टरों के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की। बैठक में डॉक्टरों ने साफ शब्दों में कहा कि केवल सस्पेंशन से बात नहीं बनेगी, दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज कर गिरफ्तारी की जाए।

डॉक्टरों का आरोप – पुलिस अपने अधिकारियों को बचाने में जुटी :

स्टेट डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अनिल यादव ने बताया कि इस पूरे मामले को लेकर सुबह ही CMO कार्यालय की ओर से SP करनाल को मेल के माध्यम से शिकायत भेज दी गई थी, लेकिन बीती देर रात तक भी न तो FIR दर्ज हुई और न ही ठोस कार्रवाई की गई। उनका कहना है कि इससे साफ प्रतीत होता है कि पुलिस प्रशासन अपने कर्मचारियों और अधिकारियों को बचाने की कोशिश कर रहा है।

सस्पेंशन के बाद भी डॉक्टरों का आक्रोश शांत नहीं

हालांकि घरौंडा के SHO दीपक कुमार को सस्पेंड कर लाइन हाजिर कर दिया गया है, लेकिन डॉक्टर इस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। उनका कहना है कि इस मामले में जो धाराएं बनती हैं, वे गैर जमानती हैं और ऐसे में केवल सस्पेंशन नहीं बल्कि FIR और गिरफ्तारी जरूरी है। यही कारण है कि पुलिस महकमे में भी इस पूरे घटनाक्रम को लेकर हलचल मची हुई है।

इतिहास में पहली बार बंद हुई आपात स्वास्थ्य सेवाएं :

इस विवाद का असर अब स्वास्थ्य सेवाओं पर भी साफ दिखाई दे रहा है। करनाल के नागरिक अस्पताल में आपातकालीन सेवाएं तक बंद हो गई हैं, जो अब तक के इतिहास में पहली बार हुआ है। जिले के साथ-साथ प्रदेश भर के डॉक्टरों में इस घटना को लेकर गहरा रोष है। डॉक्टरों का कहना है कि किसी क्लास-वन अधिकारी के साथ इस तरह का व्यवहार पहले कभी नहीं हुआ।

हरियाणा भर में सेवाएं बाधित करने की चेतावनी:

डॉक्टर्स एसोसिएशन ने साफ कर दिया है कि जब तक SHO दीपक कुमार और अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज कर गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। साथ ही चेतावनी दी गई है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो पूरे हरियाणा की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं, जिसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

अंबाला पुलिस का बड़ा एक्शन: स्मैक तस्करों से पूछताछ के बाद दिल्ली से नाइजीरियन ड्रग सप्लायर गिरफ्तार

Summer express /अंबाला-:अंबाला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का खुलासा किया है। एंटी नारकोटिक सेल ने पहले दो स्थानीय तस्करों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। उनसे मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने दिल्ली में छापेमारी कर एक नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी...

2 लाख की रोबोटिक सर्जरी मात्र 30 हजार में, नेरचौक मेडिकल कॉलेज हुए 61 सफल ऑपरेशन

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:निजी अस्तपालों में रोबोटिक सर्जरी के माध्यम से लाखों रुपयों की फीस लेकर किए जाने वाले ऑपरेशन अब मंडी जिला के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान श्री लाल बहादुर शास्त्री नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मात्र 30 हजार में किए जा रहे हैं। बीते 4 माह में मेडिकल कॉलेज मे रोबोटिक सर्जरी के 61...

22 दिनों से बूंद-बूंद को तरस रही सिरसा की खन्ना कॉलोनी,पानी के लिए मचा हाहाकार

Summer express/सिरसा,विजय-: हरियाणा के सिरसा शहर में इन दिनों पेयजल संकट गंभीर रूप लेता जा रहा है। शहर की खन्ना कॉलोनी के निवासी पिछले 22 दिनों से पानी की भारी किल्लत का सामना कर रहे हैं। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि लोगों के घरों में लगे नलों से पानी की जगह सिर्फ हवा...

इंस्टाग्राम विवाद में हमला करने वाले आरोपियों की पुलिस ने निकाली परेड,गांव में कराया शक्ति प्रदर्शन

Summer express/कैथल, बलिंदर कुमार -:कैथल जिले के गांव क्योड़क में सोशल मीडिया पर चल रहे विवाद के चलते युवक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव बेलेरखा निवासी राहुल उर्फ रावल और गांव क्योड़क निवासी शेखर के रूप में हुई...

जूखाला कॉलेज की बंद कक्षाओं के विरोध में लोगों का प्रदर्शन, राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगा लंबा जाम

Summer express/बिलासपुर,सुभाष -:जूखाला स्थित राजकीय महाविद्यालय में बंद की गई कक्षाओं को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों का विरोध प्रदर्शन बुधवार को उग्र हो गया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कॉलेज में पूर्व में संचालित कक्षाओं को तत्काल बहाल करने की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.