Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जलालाबाद: सिविल अस्पताल के बाहर खुलेआम बिक रहे नशे के कैप्सूल

जलालाबाद |  पंजाब में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच फाजिल्का जिले के जलालाबाद से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां फाजिल्का–फिरोजपुर रोड स्थित सिविल अस्पताल के बाहर चाय के खोखे की आड़ में कथित तौर पर खुलेआम नशीले कैप्सूल बेचे जाने का मामला उजागर हुआ है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।

वायरल वीडियो के सामने आने के बाद मामले की पड़ताल की गई तो अमीर खास थाने से जुड़े कुछ गंभीर आरोप भी सामने आए। वीडियो में दिख रहे व्यक्ति ने दावा किया कि इलाके में एक नहीं बल्कि कई लोग नशीले कैप्सूल बेचने का धंधा कर रहे हैं और रोजाना बड़ी संख्या में इनकी बिक्री होती है। उसने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस उसे दो बार पकड़कर ले गई थी—एक बार उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया, जबकि दूसरी बार कथित तौर पर पैसे लेकर छोड़ दिया गया।

बताया जा रहा है कि अस्पताल के बाहर नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले लोगों के बीच आपसी विवाद भी हुआ, जिसमें एक-दूसरे पर चिट्टा और अन्य नशीले पदार्थ बेचने के आरोप लगाए गए। विवाद बढ़ने पर मामला मारपीट तक पहुंच गया।

इस घटना के सामने आने के बाद अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या पुलिस इन तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी या मामला फिर ठंडे बस्ते में चला जाएगा।

इस संबंध में जब अमीर खास थाने के अधिकारी जुगराज सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि पुलिस समय-समय पर नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करती रहती है। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ समय पहले एक व्यक्ति के खिलाफ नशीली गोलियां बेचने के मामले में केस दर्ज किया गया था और पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

धर्मशाला में बरसे मेघ, मौसम हुआ खुशनुमा, लोगों को मिली गर्मी से राहत

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला और इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट लेते हुए लोगों को गर्मी और उमस से राहत दिलाई। आसमान में छाए घने बादलों के बाद हुई झमाझम बारिश से तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई, जिससे पूरे क्षेत्र का मौसम सुहावना हो गया। बारिश के...

11 हजार वोल्ट की तारों की चपेट में आए दो मासूम, गंभीर हालत में  पीजीआई रेफर

Summer express/अंबाला-:अंबाला छावनी के बोह गांव में एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। घर की छत पर खेल रहे दो मासूम बच्चे 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों बच्चों को पहले अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में भर्ती...

अंबाला पुलिस का बड़ा एक्शन: स्मैक तस्करों से पूछताछ के बाद दिल्ली से नाइजीरियन ड्रग सप्लायर गिरफ्तार

Summer express /अंबाला-:अंबाला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का खुलासा किया है। एंटी नारकोटिक सेल ने पहले दो स्थानीय तस्करों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। उनसे मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने दिल्ली में छापेमारी कर एक नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी...

2 लाख की रोबोटिक सर्जरी मात्र 30 हजार में, नेरचौक मेडिकल कॉलेज हुए 61 सफल ऑपरेशन

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:निजी अस्तपालों में रोबोटिक सर्जरी के माध्यम से लाखों रुपयों की फीस लेकर किए जाने वाले ऑपरेशन अब मंडी जिला के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान श्री लाल बहादुर शास्त्री नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मात्र 30 हजार में किए जा रहे हैं। बीते 4 माह में मेडिकल कॉलेज मे रोबोटिक सर्जरी के 61...

22 दिनों से बूंद-बूंद को तरस रही सिरसा की खन्ना कॉलोनी,पानी के लिए मचा हाहाकार

Summer express/सिरसा,विजय-: हरियाणा के सिरसा शहर में इन दिनों पेयजल संकट गंभीर रूप लेता जा रहा है। शहर की खन्ना कॉलोनी के निवासी पिछले 22 दिनों से पानी की भारी किल्लत का सामना कर रहे हैं। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि लोगों के घरों में लगे नलों से पानी की जगह सिर्फ हवा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.