Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कर्मचारी काम करने को तैयार हो तो ‘नो वर्क-नो पे’ लागू नहीं: हाई कोर्ट

जबलपुर | मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि यदि कोई कर्मचारी काम करने के लिए इच्छुक है, लेकिन प्रशासनिक कारणों से उसे काम करने का अवसर नहीं दिया जाता, तो ऐसी स्थिति में उस पर ‘नो वर्क-नो पे’ का सिद्धांत लागू नहीं किया जा सकता। अदालत ने कहा कि कर्मचारी की गलती न होने पर उसे वेतन और सेवा संबंधी लाभों से वंचित नहीं किया जा सकता।

न्यायमूर्ति विवेक रूसिया और न्यायमूर्ति प्रदीप मित्तल की युगलपीठ ने यह टिप्पणी वन विभाग से जुड़े एक मामले की सुनवाई के दौरान की। कोर्ट ने एकलपीठ के आदेश को निरस्त करते हुए याचिकाकर्ताओं को बैक वेज (बकाया वेतन) सहित अन्य सेवा लाभ देने का निर्देश दिया है।

मामले में रीवा निवासी फॉरेस्ट गार्ड राजेश कुमार पांडे और अन्य कर्मचारियों ने याचिका दायर की थी। याचिका में बताया गया कि वर्ष 1980 में उनकी नियुक्ति वन विभाग में दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी के रूप में हुई थी और उन्होंने 20 साल से अधिक समय तक सेवाएं दी थीं। बाद में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद राज्य सरकार ने दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को फॉरेस्ट गार्ड के पद पर नियमित करने का निर्णय लिया।

इसके तहत सितंबर 2008 में चीफ कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट ने फॉरेस्ट गार्ड के 1500 पदों के लिए अधिसूचना जारी की, जिनमें से 1006 पद योग्य उम्मीदवारों से भरे जाने थे। याचिकाकर्ताओं ने आवेदन किया और लिखित परीक्षा, साक्षात्कार व शारीरिक परीक्षा में सफल भी रहे, लेकिन लंबे समय तक उन्हें नियुक्ति पत्र जारी नहीं किए गए।

बाद में अगस्त 2010 में उन्हें नियुक्ति पत्र दिया गया और उन्होंने ड्यूटी ज्वाइन कर ली, लेकिन एक महीने बाद ही उनकी नियुक्ति रद्द कर दी गई। इसके खिलाफ उन्होंने हाई कोर्ट में याचिका दायर की। अदालत ने पहले राज्य स्तर पर मेरिट सूची बनाने के निर्देश दिए थे और बाद में सुप्रीम कोर्ट ने भी राज्य सरकार की एसएलपी को खारिज कर दिया था।

अब हाई कोर्ट की युगलपीठ ने अपने ताजा आदेश में स्पष्ट किया है कि जब कर्मचारी काम करने के लिए तैयार था, तो ऐसे में नो वर्क-नो पे का सिद्धांत लागू नहीं किया जा सकता और उन्हें बकाया वेतन सहित अन्य लाभ दिए जाने चाहिए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पीएचडीसीसीआई व एलएंडटी-सुफिन ने बी2बी मार्केट लिंकेज फोरम का किया आयोजन

Summer express, बठिंडा। पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने एलएंडटी-सुफिन और बठिंडा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सहयोग से बठिंडा में ‘बठिंडा बी2बी मार्केट लिंकेज फोरम 2026-एक्सप्लोरिंग बठिंडा ऐज ए सोर्सिंग डेस्टिनेशन’ का आयोजन किया। फोरम में उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधियों और उद्यमियों ने भाग लिया। इस दौरान चर्चा की गई कि...

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

Summer express, गुरुग्राम। पंजाबी बिरादरी महासभा तथा कल्याणी अस्पताल, गुरुग्राम के सौजन्य से रविवार को श्री कृष्ण मंदिर चार-आठ मरला में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर का आयोजन पूर्व प्रधान 4-8 मरला सनातन धर्म मंदिर स्वर्गीय श्री घनश्याम दास कुमार की पुण्य स्मृति में किया गया। शिविर का उद्घाटन वरिष्ठ नेता तिलक राज...

प्रदेश में वर्तमान में चल रहे 17 संपीड़ित बायोगैस प्लांट: जल्द ही छह और खुलेंगे, 100 प्लांट लगाने का लक्ष्य

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | हरियाणा में प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए प्रदेश सरकार गोबर, कचरे और फसल अवशेषों से ईंधन बनाने की नीति पर आगे बढ़ चली है। जल्द ही नई संपीड़ित बायो गैस (सीबीजी) नीति लागू करने की तैयारी है, जिसमें सीबीजी प्लांट लगाने के लिए लीज पर पंचायत...

विधानसभा का मानसून सत्र बुलाने की तैयारी, 13 को मंत्रिमंडल बैठक में लगेगी मुहर

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र बुलाने की तैयारी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 13 अगस्त को मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है, जिसमें मानसूत्र की तिथि पर मुहर लगेगी। पिछली कैबिनेट बैठक में अटके चार प्रस्तावाें पर भी अगली बैठक में चर्चा की जा सकती है। इसके अलावा विधानसभा...
Summer Express - हरियाणा सरकार ने बढ़ाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन : दिव्यांग-एसिड पीड़ितों को बड़ा लाभ

महिलाओं और बुजुर्गों सहित कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के खातों में आज आएगा पैसा

Summer express ,मोनिका रावत , चंडीगढ़। हरियाणा में महिलाओं और बुजुर्गों सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के बैंक खातों में आज सोमवार को पेंशन, मानदेय और सहायता राशि डाली जाएगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सुबह दस बजे सामाजिक सुरक्षा पेंशन, दयालु, लाडो लक्ष्मी, हर घर-हर गृहिणी और आवास योजना के लाभार्थियों के लिए अगली...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.