Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोने-चांदी के भाव गिरे, दिल्ली में गोल्ड ₹1,100 सस्ता हुआ

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। कारोबारियों की ओर से लगातार दूसरे दिन ऊंचे स्तर पर मुनाफावसूली किए जाने के कारण सोना 1,100 रुपये सस्ता हो गया। इसके बाद 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत घटकर 1,64,100 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी कर सहित) रह गई।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, सोने की कीमत में लगभग एक प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। वहीं चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली। सर्राफा बाजार में चांदी 600 रुपये घटकर 2,71,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

विशेषज्ञों का कहना है कि हाल के दिनों में कीमती धातुओं की कीमतों में तेज उछाल आया था, जिसके बाद कारोबारियों ने मुनाफावसूली शुरू कर दी। इसी वजह से घरेलू बाजार में सोने और चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में रुझान मिश्रित रहे।

वैश्विक बाजार की बात करें तो सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने के कारण सोने की कीमतों में हल्की बढ़त देखी गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 14.70 डॉलर (करीब 0.29 प्रतिशत) बढ़कर 5,095.81 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं चांदी 1.4 प्रतिशत बढ़कर 83.40 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।

बाजार विश्लेषकों के अनुसार पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश की ओर बना हुआ है। हालांकि, घरेलू बाजार में मुनाफावसूली के चलते सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली।

लेमन मार्केट्स डेस्क के शोध विश्लेषक गौरव गर्ग के मुताबिक, पश्चिम एशिया में जारी तनाव और सुरक्षित निवेश की मांग के चलते शुक्रवार को कीमती धातुओं के भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। घरेलू बाजार में फिलहाल मुनाफावसूली के कारण कीमतों पर दबाव बना हुआ है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पीएचडीसीसीआई व एलएंडटी-सुफिन ने बी2बी मार्केट लिंकेज फोरम का किया आयोजन

Summer express, बठिंडा। पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने एलएंडटी-सुफिन और बठिंडा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सहयोग से बठिंडा में ‘बठिंडा बी2बी मार्केट लिंकेज फोरम 2026-एक्सप्लोरिंग बठिंडा ऐज ए सोर्सिंग डेस्टिनेशन’ का आयोजन किया। फोरम में उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधियों और उद्यमियों ने भाग लिया। इस दौरान चर्चा की गई कि...

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

Summer express, गुरुग्राम। पंजाबी बिरादरी महासभा तथा कल्याणी अस्पताल, गुरुग्राम के सौजन्य से रविवार को श्री कृष्ण मंदिर चार-आठ मरला में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर का आयोजन पूर्व प्रधान 4-8 मरला सनातन धर्म मंदिर स्वर्गीय श्री घनश्याम दास कुमार की पुण्य स्मृति में किया गया। शिविर का उद्घाटन वरिष्ठ नेता तिलक राज...

प्रदेश में वर्तमान में चल रहे 17 संपीड़ित बायोगैस प्लांट: जल्द ही छह और खुलेंगे, 100 प्लांट लगाने का लक्ष्य

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | हरियाणा में प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए प्रदेश सरकार गोबर, कचरे और फसल अवशेषों से ईंधन बनाने की नीति पर आगे बढ़ चली है। जल्द ही नई संपीड़ित बायो गैस (सीबीजी) नीति लागू करने की तैयारी है, जिसमें सीबीजी प्लांट लगाने के लिए लीज पर पंचायत...

विधानसभा का मानसून सत्र बुलाने की तैयारी, 13 को मंत्रिमंडल बैठक में लगेगी मुहर

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र बुलाने की तैयारी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 13 अगस्त को मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है, जिसमें मानसूत्र की तिथि पर मुहर लगेगी। पिछली कैबिनेट बैठक में अटके चार प्रस्तावाें पर भी अगली बैठक में चर्चा की जा सकती है। इसके अलावा विधानसभा...
Summer Express - हरियाणा सरकार ने बढ़ाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन : दिव्यांग-एसिड पीड़ितों को बड़ा लाभ

महिलाओं और बुजुर्गों सहित कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के खातों में आज आएगा पैसा

Summer express ,मोनिका रावत , चंडीगढ़। हरियाणा में महिलाओं और बुजुर्गों सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के बैंक खातों में आज सोमवार को पेंशन, मानदेय और सहायता राशि डाली जाएगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सुबह दस बजे सामाजिक सुरक्षा पेंशन, दयालु, लाडो लक्ष्मी, हर घर-हर गृहिणी और आवास योजना के लाभार्थियों के लिए अगली...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.