Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फतेहाबाद में खौफनाक वारदात: नशेड़ी पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से की हत्या

Summer Express , फतेहाबाद |जिले के गांव जांडली खुर्द में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। मामूली कहासुनी के बाद एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से गर्दन पर वार कर हत्या कर दी। घटना उस समय उजागर हुई, जब महिला के बच्चे स्कूल से घर लौटे और मां को लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ा देख चीख पड़े।

सूचना मिलने पर भूना थाना पुलिस और सीन ऑफ क्राइम की फोरेंसिक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान 35 वर्षीय सुदेश के रूप में हुई है। उसका पति सुखविंद्र सिंह मजदूरी करता है और नशे का आदी बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार सुखविंद्र घर लौटा और पत्नी से किसी बात पर कहासुनी हो गई। झगड़ा बढ़ने पर उन्होंने घर में रखी कुल्हाड़ी से सुदेश के गर्दन के पिछले हिस्से पर वार किया, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी खून से सनी कुल्हाड़ी वहीं छोड़कर फरार हो गया।

घटना के समय घर में केवल पति-पत्नी ही थे। सुदेश की 12 वर्षीय बेटी स्नेहा और 9 वर्षीय बेटा जोशन स्कूल से लौटे। उन्होंने मां को खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा और चीख-पुकार मच गई। इसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

ग्रामीणों और परिजनों ने बताया कि सुखविंद्र को नशे की लत थी और घर में अक्सर आर्थिक तंगी व झगड़े होते रहते थे। मृतका के भाई बलिंद्र ने कहा कि सुखविंद्र अक्सर नशे में पत्नी के साथ मारपीट करता था।

सुदेश हिसार जिले के बरवाला क्षेत्र के गांव हसनगढ़ की रहने वाली थी। पुलिस ने मृतक के मायके पक्ष को घटना की जानकारी दी है और उनके आने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू करेगी।

पुलिस आरोपी पति की तलाश में लगी है और फोरेंसिक टीम से साक्ष्य जुटाकर मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बकाया डीए जारी करने की तारीख बताए सरकार: बलबीर सिद्धू

गुरशरण सिंह। मोहालीसमर न्यूज वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लंबे समय से लंबित महंगाई भत्ते के बकाए को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी और पेंशनभोगी अपना जायज हक मांग रहे हैं, इसलिए सरकार को...

हरियाणा में 12 फीट की सड़कें होंगी 18 फीट चौड़ी: रणबीर गंगवा

मुकुल शर्मा। चंडीगढ़समर न्यूज हरियाणा की सड़कों, सीवर सुरक्षा और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सरकार प्रदेश में सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। द समर न्यूज हरियाणा के साथ खास बातचीत में उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहले से बनी...

ट्रॉली गुजरते ही धंसी कृष्णा नगर की सड़क

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज वार्ड नंबर 61 के कृष्णा नगर इलाके में शुक्रवार सुबह ट्रॉली गुजरने के बाद सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। सड़क धंसने की घटना से आसपास के लोगों में चिंता बढ़ गई और राहगीरों के लिए हादसे का खतरा पैदा हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना नगर...

नशा बेचने वालों के घरों पर चले बुलडोजर, मेयर ने प्रशासक से मांगी अनुमति

शगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूज शहर को नशा मुक्त बनाने की मुहिम में अब नशा तस्करों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई और तेज करने की तैयारी है। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने नशे का अवैध कारोबार करने वालों को दो टूक चेतावनी दी कि वे यह धंधा छोड़ दें, अन्यथा...

टिप्पर हादसे में दूसरे युवक ने भी गंवाईं टांग

माइनिंग के काम के पीछे कौन है ‘किंगपिन’, जिस पर करवाई करने से डरता है प्रशासन और विभाग {दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़{प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवालगुरमीत सिंह | डेरा बस्सीसमर न्यूज डेराबस्सी में तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आने से दो युवकों की जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। कुछ...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.