Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

राज्यसभा चुनाव को लेकर सक्रिय हुए कर्मवीर बौद्ध, कांग्रेस नेताओं से कर रहे मुलाकात

चंडीगढ़ |  हरियाणा से राज्यसभा के लिए कांग्रेस उम्मीदवार कर्मवीर बौद्ध इन दिनों पार्टी नेताओं और विधायकों से लगातार मुलाकात कर समर्थन जुटा रहे हैं। वे पूरे आत्मविश्वास के साथ प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से संपर्क साध रहे हैं। इस दौरान लोकसभा सांसद कुमारी शैलजा, राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला, प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र, सांसद दीपेंद्र हुड्डा समेत कई कांग्रेस नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

कर्मवीर बौद्ध ने कहा कि राज्यसभा उम्मीदवार के रूप में यह उनकी नैतिक जिम्मेदारी है कि वे पार्टी के सभी नेताओं और विधायकों से व्यक्तिगत रूप से मिलें। इसी उद्देश्य से वे लगातार नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं और आगामी चुनाव को लेकर समर्थन हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस विधायकों में राज्यसभा चुनाव को लेकर उत्साह है। बौद्ध के अनुसार जब वे किसी एक विधायक से मिलने जाते हैं तो वह विधायक खुद उन्हें दूसरे विधायक के पास लेकर जाता है। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी विधायक राहुल गांधी के निर्देशों के अनुसार एकजुट होकर चुनाव की तैयारी में लगे हुए हैं।

भाजपा पर निशाना साधते हुए कर्मवीर बौद्ध ने कहा कि भाजपा की राजनीति हमेशा समाज को बांटने वाली रही है, जबकि कांग्रेस की विचारधारा सभी को सम्मान, समान अवसर और बराबरी का अधिकार देने की रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्यसभा चुनाव को लेकर भी भाजपा द्वारा झूठा प्रचार करने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिवार में भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी शैलजा और रणदीप सुरजेवाला समेत सभी नेता राहुल गांधी की टीम के मजबूत सिपाही हैं और अपने-अपने स्तर पर पार्टी को मजबूत करने में जुटे हुए हैं। बौद्ध ने बताया कि वे सभी वरिष्ठ नेताओं से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर चुके हैं और उनके नामांकन के दौरान भी पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद थे।

कर्मवीर बौद्ध ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी देश और आम जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के सवालों का जवाब देने के बजाय भाजपा अक्सर ध्यान भटकाने की राजनीति करती है। उनके अनुसार राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा घबराई हुई नजर आ रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मिशन दृष्टि की बड़ी पहल: 225 बच्चों की आंखों की जांच, 29 में मिला दृष्टि दोष

summer express, बिलासपुर | जिला प्रशासन द्वारा शुरू किए गए ‘मिशन दृष्टि’ अभियान के तहत अब तक छह स्कूलों में 3 से 8 वर्ष आयु वर्ग के 225 बच्चों की आंखों की जांच की गई है। जांच के दौरान 29 बच्चों में दृष्टि संबंधी दोष पाए गए, जिनमें 15 बच्चे मायोपिया (निकट दृष्टि दोष) और...

बिंगा के ‘स्वाद कचालू’ को राष्ट्रीय पहचान, किसानों को मिलेगी रॉयल्टी

summer express , धर्मवीर ,मंडी। धर्मपुर उपमंडल के बिंगा गांव में वर्षों से उगाई जा रही कचालू की पारंपरिक किस्म को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। भारत सरकार के कृषि मंत्रालय के वैधानिक निकाय प्रोटेक्शन ऑफ प्लांट वैरायटीज एंड फार्मर्स राइट्स अथॉरिटी (पीपीवीएफआरए) ने बिंगा गांव के कचालू को ‘स्वाद कचालू’ के नाम से...

खैरी काऊ सेंचुरी की देखभाल अब निजी गौशाला समिति को देने की तैयारी

summer express , आरविंदर सिंह , हमीरपुर। सुजानपुर उपमंडल के खैरी क्षेत्र में स्थित सरकारी काऊ सेंचुरी की देखरेख अब निजी गौशाला समिति को सौंपने की तैयारी है। पशुपालन विभाग ने इसके संचालन के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट के तहत निविदाएं आमंत्रित की थीं, जिसके बाद हिमाचल प्रदेश की दो गौशाला संचालक समितियों ने सेंचुरी...

पंजोखड़ा साहिब मामला: कानूनी प्रक्रिया पूरी होने पर CM सैनी का करेंगे शुक्राना

summer express , अंकुर कपूर ,अंबाला। अंबाला छावनी के ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री सूरजकुंड साहिब में अमावस के पवित्र अवसर पर विशेष धार्मिक समागम का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में संगत ने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका और गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जत्थेदार जगदीश...

रेवाड़ी में अवैध पेट्रोल-डीजल भंडारण का भंडाफोड़, 7 ड्रम और पिकअप जब्त

summer express , रेवाड़ी। अवैध रूप से पेट्रोल-डीजल का भंडारण और उसकी सप्लाई करने वालों के खिलाफ रेवाड़ी पुलिस ने कार्रवाई की है। क्राइम ब्रांच की टीम ने रात गांव गुजरीवास में खेत के अंदर बने एक प्लाट पर छापेमारी कर एक हजार लीटर से अधिक पेट्रोल-डीजल बरामद किया। मौके से सात ड्रम और एक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.