Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

राज्यसभा सीट को लेकर सियासत तेज, राजेंद्र राणा ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

समर एक्सप्रेस,हमीरपुर -: शिमला में जारी एक बयान में राजेंद्र राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री 1 मार्च को दिल्ली दौरे पर गए थे और तय कार्यक्रम के अनुसार उन्हें 2 मार्च को शिमला लौटना था, लेकिन वे निर्धारित समय पर वापस नहीं पहुंचे। उन्होंने कहा कि करीब 24 घंटे तक मुख्यमंत्री सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए, जिससे पूरे घटनाक्रम को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

राणा ने आरोप लगाया कि इस दौरान मुख्यमंत्री दिल्ली के एक होटल में ठहरे रहे और वहीं राज्यसभा सीट को लेकर अहम चर्चाएं हुईं। उन्होंने कहा कि यह भी आरोप सामने आ रहे हैं कि इससे पहले विदेश में भी इस सीट को लेकर बातचीत हुई थी और बाद में दिल्ली में बैठक के दौरान उस पर अंतिम फैसला लिया गया।उन्होंने कांग्रेस द्वारा घोषित प्रत्याशी को ‘आम कार्यकर्ता’ बताए जाने पर भी सवाल उठाए। राणा ने कहा कि जिस व्यक्ति को साधारण कार्यकर्ता बताया जा रहा है, वह करोड़ों रुपये की संपत्ति का मालिक है और उसके पास कई लग्जरी वाहन भी हैं। ऐसे में कांग्रेस का यह दावा जनता को गुमराह करने जैसा है।

राजेंद्र राणा ने कहा कि चुनावी हलफनामे में भी कुछ वित्तीय आंकड़ों को लेकर विसंगतियां सामने आने की बात कही जा रही है। उनके अनुसार संपत्ति के विवरण में अंतर दिखाई दे रहा है, जो पारदर्शिता पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि घोषित संपत्ति करोड़ों रुपये में बताई गई है और इसका स्पष्ट विवरण सामने आना चाहिए।उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित व्यक्ति को सरकार के कार्यकाल के दौरान कई बड़े टेंडर दिए गए हैं, जिससे राजनीतिक पक्षपात और नजदीकी के आरोप भी लग रहे हैं। राणा ने कहा कि इस पूरे मामले में पारदर्शिता जरूरी है ताकि जनता के बीच किसी तरह की शंका न रहे।

राजेंद्र राणा ने चुनाव आयोग से पूरे मामले की जांच करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रकार की अनियमितता या लेनदेन की आशंका सामने आती है तो इस पर उचित कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार और गृह मंत्रालय से भी मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है, ताकि राज्यसभा चुनाव प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का जवाब मिल सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मातृ-शिशु अस्पताल पर नूरपुर की सियासत गरमाई, विधायक निक्का ने अजय महाजन पर साधा निशाना

Summer express/नूरपुर,संजीव-:नूरपुर में मातृ-शिशु अस्पताल को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का ने पूर्व विधायक अजय महाजन पर तीखा हमला बोला है। निक्का ने अस्पताल के काम का श्रेय लेने की होड़ का आरोप लगाते हुए सवाल उठाया कि जब प्रदेश में चार साल तक कांग्रेस की सरकार रही,...

एबीवीपी की स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 4 अक्टूबर को, 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी ले सकेंगे हिस्सा

Summer express/धर्मशाला,राहुल -:अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) जिला कांगड़ा की ओर से स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता को लेकर जिला संयोजक आयुष चौधरी ने प्रेस वार्ता कर जानकारी साझा की।उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण...

करनाल नहर हादसा: बेटे को बचाने कूदा पिता, दो दिन बाद दोनों के शव मिले

summer express , करनाल (राकेश कुमार शर्मा)। निसिंग क्षेत्र के गांव वीर बड़ालवा में दर्दनाक हादसे में नहर में डूबे पिता-पुत्र के शव दो दिन तक चले सर्च अभियान के बाद बरामद कर लिए गए हैं। बेटे को डूबता देखकर उसे बचाने के लिए 78 वर्षीय पिता सतनाम ने भी नहर में छलांग लगा दी...

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान यात्रा पर सख्ती, निजी स्पॉन्सरशिप पर लगी रोक

summer express, कुरुक्षेत्र। ऑपरेशन सिंदूर के बाद सामने आए कथित पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क और हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से जुड़े मामले के बाद भारत से पाकिस्तान जाने वाले धार्मिक जत्थों की प्रक्रिया को लेकर सख्ती बढ़ाई गई है। अब धार्मिक यात्राओं के लिए निजी स्तर पर स्पॉन्सरशिप के बजाय शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC)...

वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 एससी के लिए आरक्षित

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार को हुए वार्ड आरक्षण ड्रा में वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिए गए। इन सात वार्डों में से तीन वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होंगे। इसके साथ ही नौ वार्ड सामान्य...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.