Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरसरू से झज्जर तक 6-लेन सड़क और फरुखनगर बाईपास को बजट में मंजूरी

Summer Express, फरुखनगर (गुरुग्राम) |  हरियाणा सरकार ने क्षेत्र के यातायात ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। गुरुग्राम-पटौदी रोड पर गढ़ी हरसरू बाईपास से वजीरपुर होते हुए झज्जर तक 6-लेन सड़क और फरुखनगर बाईपास के निर्माण को राज्य बजट में मंजूरी दे दी गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा इस परियोजना को बजट में शामिल किए जाने के बाद इसके जल्द शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है।

लंबे समय से क्षेत्र के लोग इस सड़क के चौड़ीकरण की मांग कर रहे थे, क्योंकि मौजूदा सड़क की स्थिति काफी खराब है और यहां अक्सर जाम और दुर्घटनाएं होती रहती हैं। 6-लेन सड़क बनने से यातायात सुगम होगा और लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलने की संभावना है।

योजना के तहत गढ़ी हरसरू बाईपास से वजीरपुर होते हुए फरुखनगर को जोड़ते हुए सीधे झज्जर तक सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा। सड़क के विकसित होने से आसपास के क्षेत्रों में नए सेक्टर और व्यावसायिक परियोजनाओं के विकसित होने की संभावना भी बढ़ेगी, जिससे स्थानीय किसानों और जमीन मालिकों को आर्थिक लाभ मिल सकता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के चौड़ीकरण से न केवल यात्रा आसान होगी बल्कि दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी। साथ ही क्षेत्र में नए उद्योग और व्यवसाय स्थापित होने से रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

ग्रामीणों के अनुसार, इस मांग को लेकर कई बार कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह को अवगत कराया गया था। अब परियोजना को बजट में शामिल किए जाने के बाद लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रात में पुलिस का एक्शन: फेज-3B2, CP मॉल और फेज-10 मार्केट में चेकिंग

SHO फेज-1 मटौर समेत कई थाना प्रभारियों ने संभाला मोर्चा, संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच मोहाली। शहर में रात के समय कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने शुक्रवार रात विभिन्न इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। SHO फेज-1 मटौर की अगुवाई में कई थाना प्रभारियों और पुलिस...

सिरसा नदी प्रदूषण मामले में एनजीटी ने दिखाई सख्ती

समर न्यूज। रोपड़ राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने हिमाचल प्रदेश की सिरसा नदी में कथित प्रदूषण और उसके पंजाब के रोपड़ क्षेत्र में सतलुज पर पड़ रहे असर का संज्ञान लिया है। अधिकरण ने मामले को पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन से जुड़ा गंभीर मुद्दा मानते हुए हिमाचल प्रदेश और हरियाणा समेत संबंधित पक्षों को नोटिस...

कमाई ही नहीं, अपने पैसों की समझ भी जरूरी

महिलाओं के लिए वित्तीय स्वतंत्रता की पहली सीढ़ी है अपने आर्थिक फैसलों की समझ समर न्यूज | चंडीगढ़ हममें से बहुत-सी महिलाएं घर का बजट संभालती हैं, बच्चों की फीस से लेकर राशन और बिजली के बिल तक का हिसाब रखती हैं, नौकरी करती हैं और परिवार की जरूरतों को प्राथमिकता देती हैं। लेकिन जब...

मोहाली की टूटी सड़कों ने विकास के दावों पर खड़े किए सवाल: बेदी

{सर्दी से पहले सभी खराब सड़कों की मरम्मत की मांगगुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने शहर की बदहाल सड़कों को लेकर पंजाब सरकार, गमाडा और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि सर्दी शुरू होने से पहले शहर की...

कुंभड़ा में जल्द बनेगा खेल स्टेडियम: मेयर समाणा

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाणा ने कहा है कि गांव कुंभड़ा में जल्द ही खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा गांव में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल के दौरान की, जहां वे खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साह बढ़ानेपहुंचे थे।मेयर समाणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.