Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हांसी में 13 मार्च को ‘सर्व हरियाणा जनचेतना दिवस’ रैली, अखिलेश यादव होंगे शामिल

Summer Express,भिवानी | जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने घोषणा की कि 13 मार्च को हांसी में ‘सर्व हरियाणा जनचेतना दिवस रैली’ का आयोजन किया जाएगा। इस रैली में देश के कई प्रमुख राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों की मौजूदगी रहेगी।

रोहतक गेट स्थित देवीलाल सदन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए दिग्विजय चौटाला ने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रैली में विशेष रूप से शामिल होंगे। इसके अलावा राजस्थान से सांसद हनुमान बैनिवाल और सांसद धर्मेंद्र यादव सहित कई प्रमुख नेता भी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

उन्होंने बताया कि हरियाणा में बाढ़ के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में काम करने वाले संत रामपाल महाराज के सतलोक आश्रम के प्रतिनिधियों को भी इस रैली के लिए विशेष आमंत्रण दिया गया है। इसके साथ ही राज्य और देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों, कला और साहित्य क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुलाया गया है।

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि 13 मार्च की यह रैली हरियाणा की राजनीति में बदलाव का संदेश देगी। उन्होंने दावा किया कि डॉ. अजय सिंह चौटाला के लाखों समर्थक हांसी में जुटेंगे और यह कार्यक्रम युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए एक नया मंच साबित होगा।

राज्यसभा चुनाव को लेकर उन्होंने भाजपा और कांग्रेस पर भी निशाना साधा। चौटाला ने कहा कि दोनों दलों के बीच आपसी समझ के कारण राज्यसभा चुनाव में बड़ा राजनीतिक खेल हो सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर जिस तरह मेहरबानी की जा रही है, उसका असर राज्यसभा चुनाव में देखने को मिल सकता है।

उन्होंने कहा कि तीसरे उम्मीदवार सतीश नांदल के मैदान में आने से यह संकेत मिलता है कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की विचारधारा से जुड़े उम्मीदवार कर्मबीर बौद्ध को हराने की साजिश की जा रही है। चौटाला ने कर्मबीर बौद्ध को ईमानदार और योग्य व्यक्ति बताते हुए कहा कि उनका राज्यसभा पहुंचना जरूरी है। इनेलो पर भी टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि इस चुनाव के दौरान पार्टी की वास्तविक स्थिति सामने आ जाएगी।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, जिला प्रभारी कृष्ण बजीणा, अजमेर मुंढाल, शेठी धनाना, बल्लू बामला, राजू मेहरा, मदन यादव, एडवोकेट अवतार सांगवान, कुलदीप कोंट, सोमबीर ढाणीमाहू, नितिन सैन, दिपांशु जांगड़ा, धन सिंह कारी, राजेश ग्रेवाल, आशु वाल्मीकि, सुमित ढुल, सिद्धार्थ टाइगर, भूपेंद्र गोदारा, कुलदीप भारतीय, कप्तान फतेह सिंह और बलबीर ग्रेवाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रात में पुलिस का एक्शन: फेज-3B2, CP मॉल और फेज-10 मार्केट में चेकिंग

SHO फेज-1 मटौर समेत कई थाना प्रभारियों ने संभाला मोर्चा, संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच मोहाली। शहर में रात के समय कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने शुक्रवार रात विभिन्न इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। SHO फेज-1 मटौर की अगुवाई में कई थाना प्रभारियों और पुलिस...

सिरसा नदी प्रदूषण मामले में एनजीटी ने दिखाई सख्ती

समर न्यूज। रोपड़ राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने हिमाचल प्रदेश की सिरसा नदी में कथित प्रदूषण और उसके पंजाब के रोपड़ क्षेत्र में सतलुज पर पड़ रहे असर का संज्ञान लिया है। अधिकरण ने मामले को पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन से जुड़ा गंभीर मुद्दा मानते हुए हिमाचल प्रदेश और हरियाणा समेत संबंधित पक्षों को नोटिस...

कमाई ही नहीं, अपने पैसों की समझ भी जरूरी

महिलाओं के लिए वित्तीय स्वतंत्रता की पहली सीढ़ी है अपने आर्थिक फैसलों की समझ समर न्यूज | चंडीगढ़ हममें से बहुत-सी महिलाएं घर का बजट संभालती हैं, बच्चों की फीस से लेकर राशन और बिजली के बिल तक का हिसाब रखती हैं, नौकरी करती हैं और परिवार की जरूरतों को प्राथमिकता देती हैं। लेकिन जब...

मोहाली की टूटी सड़कों ने विकास के दावों पर खड़े किए सवाल: बेदी

{सर्दी से पहले सभी खराब सड़कों की मरम्मत की मांगगुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने शहर की बदहाल सड़कों को लेकर पंजाब सरकार, गमाडा और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि सर्दी शुरू होने से पहले शहर की...

कुंभड़ा में जल्द बनेगा खेल स्टेडियम: मेयर समाणा

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाणा ने कहा है कि गांव कुंभड़ा में जल्द ही खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा गांव में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल के दौरान की, जहां वे खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साह बढ़ानेपहुंचे थे।मेयर समाणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.