Facebook-f Youtube X-twitter

लाडो-लक्ष्मी योजना पर सैलजा के सवाल, महिलाओं को पूरा लाभ देने की मांग

Summer Express, सिरसा | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सांसद कुमारी सैलजा ने महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण को लेकर सरकार से ठोस और प्रभावी कदम उठाने की मांग की। उन्होंने कहा कि महिलाओं को मजबूत बनाने के लिए केवल घोषणाएं पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि योजनाओं का सही और पारदर्शी क्रियान्वयन भी जरूरी है।

सैलजा ने कहा कि हरियाणा सरकार ने वर्ष 2025-26 के बजट में लाडो-लक्ष्मी योजना के लिए 5,000 करोड़ रुपये आवंटित करने की घोषणा की थी, लेकिन वास्तविकता यह है कि इस राशि का बड़ा हिस्सा खर्च ही नहीं हो पाया। उनके अनुसार प्रदेश की करीब 95 लाख महिलाओं में से बहुत कम महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल सका है।

उन्होंने बताया कि 15 सितंबर 2025 को जारी अधिसूचना में योजना से जुड़ी कई जटिल शर्तें लागू कर दी गई हैं। इनमें हर महीने जीवित होने का प्रमाण देना और अन्य सरकारी सहायता प्राप्त करने पर रोक जैसी शर्तें शामिल हैं। सैलजा का कहना है कि इन शर्तों के कारण बड़ी संख्या में पात्र महिलाएं भी योजना के लाभ से वंचित रह गई हैं।

कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस के संकल्प के अनुसार प्रदेश की सभी महिलाओं को लाडो-लक्ष्मी योजना के तहत प्रति माह 2100 रुपये की सहायता दी जानी चाहिए। साथ ही उन्होंने सरकार से मांग की कि योजना में लगाई गई अनावश्यक और जटिल शर्तों को तुरंत हटाया जाए।

उन्होंने कहा कि सरकार को इस योजना की समीक्षा कर इसे सरल, पारदर्शी और प्रभावी बनाना चाहिए, ताकि प्रदेश की हर पात्र महिला तक इसका लाभ सुनिश्चित किया जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.