Facebook-f Youtube X-twitter

महिला दिवस पर अमरोह पंचायत में सम्मान समारोह,विधायक ने महिला मंडलों व वीर नारियों को किया सम्मानित

हमीरपुर, अरविन्द-:अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत अमरोह में भाजपा मंडल शहरी हमीरपुर की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सदर विधायक आशीष शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा शहरी मंडल अध्यक्ष श्रीपाल शर्मा ने की।

कार्यक्रम के दौरान विधायक आशीष शर्मा ने पंचायत के 13 महिला मंडलों को सम्मानित किया। इसके साथ ही 186 वीर नारियों, पूर्व सैनिकों, सैन्य परिवारों, पूर्व कर्मचारियों और युवक मंडलों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पंचायत की उन बेटियों और महिलाओं को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने शिक्षा, खेल, सामाजिक कार्य और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।इस अवसर पर विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मातृशक्ति के सम्मान और उनके योगदान को याद करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि जिस घर में नारी का सम्मान होता है, वहां सुख-समृद्धि और खुशहाली का वास होता है। मां को बच्चों की पहली शिक्षक बताते हुए उन्होंने कहा कि मां के योगदान का ऋण कोई भी कभी नहीं चुका सकता।उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं और पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। शिक्षा, प्रशासन, खेल, सेना और सामाजिक क्षेत्र सहित हर क्षेत्र में महिलाओं ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.