Facebook-f Youtube X-twitter

धर्मशाला में महिला दिवस पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन,500 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा

धर्मशाला, राहुल-:धर्मशाला में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं और बालिकाओं के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम फिट इंडिया अभियान के तहत खेल परिसर धर्मशाला में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में एडीएम कांगड़ा शिल्पी बेक्टा और एडीसी कांगड़ा विनय शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

इस अवसर पर महिलाओं और बालिकाओं के लिए 100, 200 और 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसके साथ ही प्रतिभागियों के लिए कई रोचक फन गेम्स भी रखे गए, जिनमें सभी ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतियोगिताओं के दौरान खेल परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और प्रतिभागियों ने खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम का आयोजन अस्मिता कार्यक्रम के तहत किया गया। माय युवा भारत कांगड़ा के उप-निदेशक ध्रुव डोगरा ने बताया कि भारत सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय के मार्गदर्शन में हिमाचल प्रदेश सरकार, माय भारत और स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के सहयोग से यह आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि धर्मशाला में आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 500 महिलाओं और बालिकाओं ने भाग लिया, जो महिलाओं की खेलों के प्रति बढ़ती रुचि को दर्शाता है।ध्रुव डोगरा ने बताया कि देशभर में लगभग 250 स्थानों पर इसी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य महिलाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने यह भी बताया कि सभी प्रतिभागियों का अस्मिता और एनएसआरएस पोर्टल पर पंजीकरण किया गया है, ताकि भविष्य में केंद्र सरकार की योजनाओं के तहत पात्र महिलाओं और बालिकाओं को लाभ मिल सके।

इस दौरान एडीएम कांगड़ा शिल्पी बेक्टा ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन महिलाओं के सम्मान और उनके योगदान को पहचानने का अवसर है। उन्होंने कहा कि अस्मिता योजना के माध्यम से महिलाओं को खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, क्योंकि स्वस्थ शरीर से ही जीवन में बेहतर कार्य किया जा सकता है।उन्होंने महिलाओं को एकजुट होकर आगे बढ़ने और समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने का संदेश भी दिया। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.