Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चिंतपूर्णी मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, सुरक्षा व्यवस्था बेहतर लेकिन टेंट न होने से भक्त परेशान

चिंतपूर्णी, विकास शर्मा-: धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी में रविवार को माता चिंतपूर्णी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर और मुख्य बाजार में भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। भीड़ का आलम यह था कि श्रद्धालुओं की डबल लाइन होटल संतोष तक पहुंच गई। हालांकि भारी भीड़ के बावजूद इस बार मंदिर प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाएं पहले के मुकाबले काफी बेहतर नजर आईं।

मंदिर के गेट नंबर-1 और गेट नंबर-2 पर अक्सर लगने वाले जमावड़े को नियंत्रित करने के लिए इस बार पूर्व सैनिकों और होमगार्ड के जवानों को तैनात किया गया था।जवानों की मुस्तैदी के चलते श्रद्धालुओं की लाइन लगातार आगे बढ़ती रही और अव्यवस्था की स्थिति पैदा नहीं हुई। इससे भक्तों को दर्शन के लिए ज्यादा इंतजार भी नहीं करना पड़ा।बताया जा रहा है कि शनिवार को एसडीएम की अध्यक्षता में चैत्र नवरात्र को लेकर आयोजित बैठक में भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष चर्चा की गई थी। इसी के तहत रविवार को मंदिर परिसर में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए, जिसका असर व्यवस्थाओं में साफ तौर पर दिखाई दिया।

मंदिर प्रशासन के अनुसार रविवार को देर रात तक करीब 20 हजार श्रद्धालुओं के माथा टेकने की संभावना है। वहीं आगामी 18 मार्च से शुरू होने वाले चैत्र नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या में और अधिक बढ़ोतरी होने की उम्मीद जताई जा रही है।

हालांकि सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्थाओं की सराहना की गई, लेकिन मुख्य बाजार में टेंट न लगाए जाने से श्रद्धालुओं में नाराजगी भी देखने को मिली। अमृतसर से आए श्रद्धालु केसरी सिंह ने बताया कि बढ़ती गर्मी के कारण घंटों लाइन में खड़े रहना मुश्किल हो रहा है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को तेज धूप में काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। श्रद्धालुओं ने प्रशासन से मांग की है कि नवरात्रों से पहले पूरे मार्ग पर टेंट की व्यवस्था की जाए, ताकि दर्शन के लिए आने वाले भक्तों को राहत मिल सके.

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...

मोहन लाल कौशिक बने एचबीपीई चेयरमैन, बोले- पूरी निष्ठा से निभाऊंगा जिम्मेदारी

Summer expressअंकुर कपूर , चंडीगढ़। हरियाणा सरकार द्वारा वरिष्ठ भाजपा नेता एवं हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल कौशिक (बडोली) को हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज (एचबीपीई) का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। सोमवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। सरकार की ओर से नियुक्ति...

सोनीपत में क्रिप्टो निवेश विवाद खूनी झड़प में बदला, महिला की आंख गंभीर घायल

Summer express, सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत में क्रिप्टोकरेंसी निवेश को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि सात लोगों ने एक परिवार के घर में घुसकर हमला किया, जिसमें 62 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हमले में महिला की आंख पर बंदूक की बट से वार किए...

AI और सैटेलाइट तकनीक से हिमाचल के जंगल होंगे सुरक्षित, आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई ताकत

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश में जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक आपदाओं की बढ़ती चुनौतियों के बीच राज्य सरकार ने जंगलों की सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), सैटेलाइट मैपिंग और रीयल-टाइम मॉनिटरिंग के माध्यम से अब जंगलों की निगरानी की जाएगी, जिससे वनाग्नि...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.