Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मंडी के अनुराग बने लेफ्टिनेंट, ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी चेन्नई से हुए पास आउट

मंडी, धर्मवीर-: मूल रूप से बिलासपुर जिले की झंडूता तहसील के गांव भटेड़ फलां के रहने वाले व वर्तमान में मंडी शहर के अप्पर भियूली निवासी अनुराग चंदेल सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। अनुराग चंदेल ने शनिवार को ही चेन्नई की आफिसर ट्ेनिंग अकादमी में पास आउट किया है। पिता आनंद किशोर चंदेल व माता पदमा चंदेल खुद अनुराग चंदेल की पास आउट सेरेमनी के मौके पर मौजूद रहे।

 अनुराग के माता पिता दोनों ही पुलिस विभाग में कार्यरत हैं। पिता आनंद किशोर चंदेल मंडी में पुलिस के गुप्तचर विभाग में प्रभारी हैं तो माता पदमा चंदेल पुलिस अधीक्षक कार्यालय में निरीक्षक/ हैड क्लर्क के पद पर तैनात हैं। अनुराग की प्रारंभिक शिक्षा बल्ह घाटी के गांव मलोरी बैहना में स्थित फिनिक्स स्कूल में हुई है जबकि जमा दो तक उसने सैनिक स्कूल में पढ़ाई की है। उसकी ग्रेजुएशन एसडी कालेज चंडीगढ़ से हुई है। दिल्ली विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई करते हुए ही अपने मेहनत के बल पर उसने सीडीएस का पेपर पास किया और एक साल के प्रशिक्षण के लिए उसका चयन हो गया। शनिवार को पास आउट होने के बाद उसे सेना की 96 फील्ड रेजिमंेट में लेफ्टिनेंट के पद पर सेवाएं देने के लिए चयनित किया गया। गौरतलब है कि यह वही रेजिमेंट है जिसने कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय सेना को विजय दिलाई थी। अनुराग के लेफ्टिनेंट बनने पर उसके गांव, क्षेत्र, परिजनों व माता पिता के मित्र बंधुओं में बेहद खुशी का माहौल है व उन्हें लगातार बधाई संदेश भेजे जा रहे हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला में बदला मौसम का मिजाज,घने बादलों के बीच खिला इंद्रधनुष

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला में मौसम ने अचानक करवट बदली। आसमान में घने बादल छाने के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ। दिन के समय ही मौसम का मिजाज ऐसा बदला कि शाम जैसा नजारा दिखाई देने लगा।बारिश के बाद धर्मशाला की पहाड़ियां और आसपास का इलाका हरियाली से निखर उठा। इसी बीच बादलों के...

श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपनों को पंख दे रही कल्याणकारी योजनाएं

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की कल्याणकारी योजनाएं श्रमिक परिवारों के लिए आर्थिक संबल का मजबूत आधार बन रही हैं। विशेषकर बच्चों की शिक्षा के लिए प्रदान की जा रही वित्तीय सहायता से श्रमिक परिवारों को अपने बच्चों की पढ़ाई जारी रखने में महत्वपूर्ण मदद मिल रही है। बोर्ड...

कुरुक्षेत्र में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता,धान खरीद को लेकर मंडी प्रशासन तैयार

Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:कुरुक्षेत्र में आसमान पर छाए घने बादलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।धान की फसल पककर लगभग तैयार है और बारिश की आशंका के बीच किसान अपनी फसल को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।हालांकि मंडी प्रशासन का कहना है कि धान खरीद सीजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली...

पीएम मोदी के जन्मदिन पर हरियाणा के स्कूलों में महीनेभर होंगे कार्यक्रम, शिक्षा मंत्री ने गिनाईं सरकार की प्राथमिकताएं

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-सोनीपत पहुंचे हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता कर कई अहम मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर प्रदेश के स्कूलों में महीनेभर चलने वाले कार्यक्रमों का ऐलान किया गया। वहीं जलभराव, शिक्षकों की कमी और मुरथल यूनिवर्सिटी...

बेड के नीचे छिपा रखी थी 1000 लीटर की टंकी, 550 लीटर लाहन बरामद

Summer express/कैथल,बलिंदर कुमार-:शहर थाना पुलिस ने डेरा गरजा सिंह में अवैध शराब तैयार करने के आरोप में एक मकान पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में लाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने बेडरूम में गड्ढा खोदकर करीब 1000 लीटर क्षमता की टंकी जमीन के अंदर दबा रखी थी। टंकी को ऊपर से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.