Facebook-f Youtube X-twitter

नूंह में महिला ने तीन बेटियों संग कुएं में कूदकर दी जान, गांव में सनसनी

Summer Express , नूंह। हरियाणा के नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका सदर थाना क्षेत्र के गांव बड़ोंपुर में एक महिला ने अपनी तीन बेटियों के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से चारों शवों को कुएं से बाहर निकाला गया।

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान साहिला पत्नी शाहिद निवासी गांव बड़ोंपुर के रूप में हुई है। बताया गया है कि साहिला अपने खेतों में सरसों की कटाई करने गई थी। शाम को रोजा इफ्तारी के समय जब वह बच्चों के साथ घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन रात भर उसका कोई सुराग नहीं मिला।

अगली सुबह करीब नौ बजे जब परिवार के सदस्य खेतों में गेहूं की फसल को पानी देने पहुंचे तो उन्हें कुएं के पास कुछ चप्पलें पड़ी दिखाई दीं। शक होने पर जब उन्होंने कुएं में झांककर देखा तो बच्चों के शव पानी में तैरते नजर आए। इसके बाद गांव में हड़कंप मच गया और पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सुभाष चंद्र पुलिस टीम और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से महिला और उसकी तीनों बेटियों के शवों को कुएं से बाहर निकाला गया।

मृतक बच्चों की पहचान अक्शा (करीब 7 वर्ष), सनूपिया (करीब 5 वर्ष) और चार माह की एक बच्ची के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल मंडीखेड़ा की मोर्चरी में भिजवा दिया है।

ग्रामीणों के अनुसार महिला का पति मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है। फिलहाल इस मामले में अभी तक किसी प्रकार की लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एमबीबीएस दाखिले के नाम पर 8 लाख की ठगी, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

Summer express, कैथल। जिले में एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर एक युवती से आठ लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव रामनगर भूना निवासी मंजीत कौर ने सीवन थाना में दी शिकायत में...

PM मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण मुद्दे पर बयान की संभावना

Summer express, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से इसकी आधिकारिक जानकारी जारी किए जाने के बाद पूरे देश में इस संबोधन को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री अपने संबोधन में हाल ही में चर्चा में रहे...

आठ दिन में तीसरी संदिग्ध मौत, रायपुर अराईयां में नशे की ओवरडोज की आशंका से दहशत

Summer express, , कपूरथला  | कपूरथला (ढिलवां थाना क्षेत्र) के गांव रायपुर अराईयां में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। यह पिछले आठ दिनों में तीसरी ऐसी घटना है, जिससे पूरे क्षेत्र में भय और चिंता का माहौल बन गया है। प्रारंभिक आशंका नशे की ओवरडोज...

महिला आरक्षण बिल विवाद पर गरमाई सियासत,मंत्री नेगी ने केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

शिमला,संजू-:लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर जारी बहस के बीच हिमाचल प्रदेश सरकार के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के बयान से राजनीतिक माहौल और तेज हो गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब प्रधानमंत्री महिला सांसदों से दूरी बनाकर संसद में उपस्थित नहीं होते, तो स्वयं को...

कंगना रणौत के बयान पर विक्रमादित्य सिंह का तंज,महिला प्रतिनिधित्व को लेकर छिड़ी सियासी बहस

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश की राजनीति में महिला आरक्षण और महिला प्रतिनिधित्व को लेकर बयानबाज़ी तेज हो गई है। हाल ही में सांसद कंगना रणौत के एक बयान पर विवाद खड़ा हो गया, जिसमें उन्होंने हिमाचल विधानसभा में खुद को एकमात्र महिला प्रतिनिधि जैसा प्रस्तुत किया। इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर आलोचना का...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.