Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धर्मशाला में तिब्बत की आज़ादी की गूंज, निर्वासित तिब्बतियों ने निकाली रैली

धर्मशाला, राहुल-:हिमाचल प्रदेश के प्रमुख शहर धर्मशाला में मंगलवार को तिब्बत की आज़ादी की मांग को लेकर निर्वासित तिब्बतियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। तिब्बत राष्ट्र विद्रोह की 67वीं वर्षगांठ के अवसर पर मैक्लोडगंज से कचेहरी अड्डा तक एक विशाल रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में तिब्बती समुदाय के लोगों के साथ विदेशी पर्यटकों ने भी भाग लिया।

यह प्रदर्शन तिब्बत से जुड़े विभिन्न गैर सरकारी संगठनों द्वारा आयोजित किया गया था। रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों ने तिब्बत की आज़ादी के समर्थन में नारे लगाए और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इस मुद्दे पर ध्यान देने की अपील की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि तिब्बत की स्वतंत्रता न केवल तिब्बती लोगों के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह क्षेत्रीय स्थिरता और भारत की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है।

रैली में शामिल प्रतिनिधियों ने संयुक्त राष्ट्र से तिब्बत मुद्दे पर न्याय दिलाने की मांग की। उन्होंने विश्व समुदाय से अपील की कि वह तिब्बत की आज़ादी के आंदोलन में सहयोग करे और चीन पर तिब्बत में मानवाधिकारों के उल्लंघन को लेकर दबाव बनाए।

तिब्बतियन वुमेन एसोसिएशन की अध्यक्ष शेरिंग डोलमा ने कहा कि तिब्बती समुदाय पिछले कई दशकों से अपने अधिकारों और स्वतंत्रता के लिए संघर्ष कर रहा है। उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री से अपील की कि जब भी वे चीन के दौरे पर जाएं, तो वहां के नेतृत्व के साथ तिब्बत के मुद्दे को अवश्य उठाएं। उन्होंने कहा कि तिब्बत एक अलग पहचान और संस्कृति वाला राष्ट्र है और उसकी स्वतंत्रता से पूरे क्षेत्र में शांति और सुरक्षा को मजबूती मिलेगी।इस अवसर पर चुगलाखंग बौद्ध मंदिर परिसर में भी एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें दुनिया के करीब 32 देशों से आए तिब्बत समर्थक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान तिब्बत के समर्थन में आवाज उठाई गई और चीन की नीतियों की आलोचना की गई।

स्टूडेंट्स फॉर फ्री तिब्बत-इंडिया की नेशनल डायरेक्टर तेन्जिन पासंग ने कहा कि तिब्बत में चीन की दमनकारी नीतियों के कारण वहां के लोगों को लगातार कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि तिब्बत की आज़ादी की मांग को लेकर अब तक लगभग 170 तिब्बती आत्मदाह कर चुके हैं।उन्होंने कहा कि तिब्बत का संघर्ष केवल तिब्बतियों का मुद्दा नहीं है, बल्कि यह मानवाधिकार, पर्यावरण संरक्षण और वैश्विक शांति से भी जुड़ा हुआ है। इसलिए विश्व समुदाय को इस मुद्दे पर गंभीरता से आगे आना चाहिए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.