Facebook-f Youtube X-twitter

चरखी दादरी के रावलधी गांव में पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या, फरार

Summer News, चरखी दादरी । चरखी दादरी जिले के रावलधी गांव में एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई। घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से कई वार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने गुस्से में घर में रखी कुल्हाड़ी उठा ली और अपनी पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। कुल्हाड़ी के कई वार लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के साथ डीएसपी और फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के सही कारणों की पुष्टि की जा सके।

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से खून से सनी कुल्हाड़ी बरामद की है, जिसे हत्या में इस्तेमाल किया गया बताया जा रहा है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से कई अहम साक्ष्य भी जुटाए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी घटना के बाद से फरार है और उसकी तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। आसपास के क्षेत्रों में भी पुलिस को अलर्ट किया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस घटना के बाद गांव में शोक और दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और हत्या के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लाहौर में आतंकी आमिर हमजा पर गोलीबारी, हालत गंभीर

Summer express, लाहौर |  पाकिस्तान के लाहौर में एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां लश्कर-ए-तैबा के संस्थापक सदस्यों में शामिल और आतंकी हाफिज सईद का करीबी सहयोगी आमिर हमजा को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। हमले के बाद उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया...

शिमला में कांग्रेस कार्यसमिति की पहली बैठक,संगठन-सरकार तालमेल और आनंद शर्मा मुद्दे पर मंथन

Summer express/शिमला ,संजू-:शिमला में गुरुवार को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी के गठन के बाद पहली कार्यसमिति बैठक आयोजित की गई। यह बैठक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में बुलाई गई, जिसमें संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष रूप से चर्चा की जा रही है। बैठक में शामिल होने के लिए...

भारत में फंसे ईरान के करीब 56 हजार करोड़ रुपये, अमेरिकी प्रतिबंधों के चलते अटका फंड

Summer  express, नई दिल्ली | ईरान के लगभग 56 हजार करोड़ रुपये भारत में लंबे समय से फंसे हुए हैं, जिन्हें वह चाहकर भी वापस नहीं ले पा रहा है। यह रकम उस समय की है जब भारत ईरान से कच्चे तेल का आयात करता था और उसका भुगतान भारतीय बैंकों में जमा हो गया...

रोहतक में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में युवक और महिला की मौत

Summer express,रोहतक |  भाली आनंदपुर के पास शुगर मिल के सामने माड़ौदी रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। मृतकों की पहचान आंवल गांव निवासी संजय और कहानौर निवासी सुमन के रूप में हुई है। सुमन ग्रुप-डी कर्मचारी के रूप...

गांव पिनाना के युवक की बेरहमी से हत्या : किस्त कलेक्शन से लौटते समय 6 हमलावरों ने घेरा

Summer express,सोनीपत |  गांव पिनाना से दोड़वा की ओर लौट रहे 22 वर्षीय युवक की छह लोगों ने घेरकर बेरहमी से हत्या कर दी। हमलावरों ने धारदार बर्फ तोड़ने वाले सुएं से उस पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.