Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

स्कूटी सवार महिला के पास मिले तेंदुए के नाखून,फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद केस दर्ज

बिलासपुर, सुभाष -:जिला बिलासपुर में वन्यजीव तस्करी से जुड़े एक मामले में नया मोड़ सामने आया है। पुलिस द्वारा कुछ समय पहले एक स्कूटी सवार महिला से बरामद किए गए नाखूनों की फॉरेंसिक जांच में पुष्टि हुई है कि वे तेंदुए के हैं। रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार 14 जनवरी को थाना बरमाणा पुलिस ने एसीसी चौक के पास नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान वहां से गुजर रही एक स्कूटी को जांच के लिए रोका गया। स्कूटी चला रही महिला की तलाशी लेने पर उसके पास एक लिफाफा मिला। लिफाफे के अंदर भूरे रंग के आठ नाखून पाए गए, जिन पर बाल और चमड़ी के अंश भी लगे हुए थे। नाखूनों की बनावट को देखकर पुलिस को शक हुआ कि ये किसी जंगली जानवर के हो सकते हैं।

इसके बाद पुलिस ने नाखूनों को कब्जे में लेकर जांच के लिए मंडी स्थित फॉरेंसिक साइंस लैब भेज दिया। हाल ही में आई जांच रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि बरामद किए गए नाखून तेंदुए के हैं। रिपोर्ट मिलते ही पुलिस ने आरोपी महिला कश्मीरी देवी, निवासी लगट, बरमाणा के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया।पुलिस अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि महिला को ये नाखून कहां से मिले और इन्हें आगे किसे सौंपा जाना था। साथ ही इस एंगल से भी जांच चल रही है कि कहीं इसके पीछे किसी वन्यजीव तस्करी गिरोह की भूमिका तो नहीं है। पुलिस मामले से जुड़े हर पहलू की पड़ताल कर रही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मिहानी गांव में बारिश का कहर, मंदिर पर गिरा भारी मलबा; मकान और गोशाला भी खतरे की जद में

Summer express/सोलन, भूपेंद्र- :उपमंडल कंडाघाट की ग्राम पंचायत चायल के मिहानी गांव में शुक्रवार रात हुई भारी बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। तेज बारिश के कारण पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा खिसककर एक घर के साथ स्थित मंदिर के ऊपर जा गिरा। मलबे की चपेट में आने से मंदिर को काफी...

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर अंबाला में नमो क्रिकेट लीग की तैयारियां तेज, 72 टीमें लेंगी हिस्सा

Summer express/अंबाला -:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में हरियाणा में नमो क्रिकेट लीग का आयोजन किया जा रहा है। अंबाला में इस क्रिकेट लीग को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। युवाओं को नशे से दूर रखने और उन्हें खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से इस लीग का आयोजन किया जा रहा...

नेपाल की तबाही के बीच अंबाला के डॉक्टर बने सहारा, तीन दिन में 3 हजार लोगों का इलाज

Summer express/अंबाला-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। इस मुश्किल घड़ी में अंबाला के डॉक्टरों ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए नेपाल पहुंचकर प्रभावित लोगों का इलाज किया। फिलाडेल्फिया अस्पताल की पांच सदस्यीय मेडिकल टीम ने नेपाल के अलग-अलग बाढ़ प्रभावित इलाकों में तीन दिनों तक...

धान खरीद से पहले सरकार और राइस मिलर्स आमने-सामने, किसानों की बढ़ी चिंता

Summer express/यमुनानगर/ परवेज़ खान -:हरियाणा में धान की फसल पककर तैयार है और कई इलाकों में कटाई का काम भी शुरू हो चुका है। ऐसे में किसान मंडियों में फसल लेकर पहुंचने की तैयारी में जुट गए हैं। लेकिन धान खरीद शुरू होने से पहले ही एक बार फिर पेंच फंसता नजर आ रहा है।...

पांच साल से बदहाल बारडी का रास्ता,विधायक की पहल से शुरू हुआ सुधार कार्य

Summer express/संजीव महाजन /नूरपुर-: पंचायत सुलयाली के बारडी वार्ड में पिछले करीब पांच वर्षों से बदहाल पड़े गांव के रास्ते की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने नूरपुर विधायक रणवीर सिंह निक्का के समक्ष अपनी परेशानी रखी। वार्ड सदस्य पूजा देवी सहित ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दौरान रास्ते में कीचड़ और गड्ढों के कारण...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.