IGMC में रोबोटिक सर्जरी की शुरुआत,CM सुक्खू बोले– अब सरकारी अस्पताल में भी मिलेगी आधुनिक सुविधा

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) में अब रोबोटिक सर्जरी की सुविधा शुरू हो गई है। इस नई तकनीक की शुरुआत प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह  की मौजूदगी में हुई। मुख्यमंत्री ने खुद ऑपरेशन थिएटर में जाकर रोबोटिक सर्जरी की प्रक्रिया को देखा और डॉक्टरों से इसकी कार्यप्रणाली की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक इस तरह की आधुनिक और महंगी सर्जरी केवल निजी अस्पतालों में ही उपलब्ध होती थी, लेकिन अब प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में भी यह सुविधा लोगों को मिलेगी। उन्होंने बताया कि स्पेशल वार्ड में भर्ती मरीजों को रोबोटिक सर्जरी के लिए करीब 50 हजार रुपये और सामान्य वार्ड के मरीजों को लगभग 30 हजार रुपये का भुगतान करना होगा।उन्होंने यह भी बताया कि सरकार हिमकेयर कार्ड के तहत रोबोटिक सर्जरी को शामिल करने की संभावना पर रिपोर्ट मंगा चुकी है, ताकि अधिक से अधिक मरीजों को इसका लाभ मिल सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों में चरणबद्ध तरीके से रोबोटिक सर्जरी की सुविधा शुरू की जा रही है और आने वाले समय में हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में भी इसे शुरू किया जाएगा।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने राजनीतिक सवालों पर भी प्रतिक्रिया दी। तीसरे मोर्चे की संभावनाओं को लेकर उन्होंने कहा कि प्रदेश में इसकी चर्चा नई नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी कई गुटों में बंटी हुई है और इन दिनों केवल आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति कर रही है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि आपदा के समय भाजपा ने प्रदेश का साथ नहीं दिया और न ही राजस्व घाटा अनुदान की बहाली के लिए कोई ठोस प्रयास किया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैंसर की दवाओं पर केंद्र ने दी बड़ी राहत, हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल: राजेंद्र राणा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कैंसर की दवाओं के दाम में 93 प्रतिशत तक की कटौती करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार का आभार जताया है। साथ ही उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की अनदेखी करने...

लोकतंत्र की लड़ाई के लिए दिल्ली कूच करेगा हिमाचल, हर विधानसभा से जुटेंगे 200 लोग

Summer express/शिमला/संजू: दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली को लेकर हिमाचल प्रदेश में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। इस रैली में प्रदेश से करीब 10 हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। हर विधानसभा क्षेत्र से लगभग 200 लोगों को दिल्ली ले जाने का...

जयराम ठाकुर ने सड़कों की बदहाली और बस रूट बंद होने पर उठाए सवाल, बोले- गारंटियां पूरी करने में नाकाम रही सरकार

Summer express/ऊना,राकेश -:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। प्रदेश में सड़कों की हालत लगातार खराब हो रही है, कई बसों के...

नौहराधार सीएचसी भवन जनता को समर्पित,50 हजार लोगों को होगा लाभ…संगड़ाह स्कूल को सीबीएसई में स्तरोन्नत करने की घोषणा

Summer express/शिमला-: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम द्वारा सिरमौर जिला के रेणुका विधानसभा क्षेत्र के नौहराधार में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवन का लोकार्पण किया। 6.92 करोड़ रुपये की लागत से तैयार छह बिस्तरों वाले इस स्वास्थ्य केंद्र से क्षेत्र की 20 ग्राम पंचायतों और 47 गांवों...

1 नवंबर की दिल्ली रैली में हरियाणा से एक लाख लोग होंगे शामिल : राव नरेंद्र

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने दावा किया है कि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से कम से कम एक लाख लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि देशभर से करीब...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.