Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फरीदाबाद में जंगल से मिला स्क्रैप कारोबारी का शव, हत्या की आशंका

Summer Express, फरीदाबाद। बल्लभगढ़ के आदर्श नगर क्षेत्र में सेक्टर-61 के पास रेलवे लाइन के नजदीक जंगल में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान दिल्ली के दरियागंज निवासी स्क्रैप कारोबारी आबीर के रूप में हुई है। शव की हालत बेहद भयावह थी और उसके दोनों हाथ कपड़े से बंधे हुए पाए गए, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि जंगल में पड़े शव को लावारिस जानवर नोच रहे थे। मृतक के दोनों पैरों को जानवरों ने बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया था, जिससे शरीर का निचला हिस्सा काफी हद तक खराब हो चुका था। यह दृश्य देखकर आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फरीदाबाद के बादशाह खान नागरिक अस्पताल की शवगृह में भिजवा दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के क्षेत्र से साक्ष्य भी जुटाए।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार मृतक आबीर दिल्ली के दरियागंज क्षेत्र का रहने वाला था और स्क्रैप के कारोबार से जुड़ा हुआ था। वह अपने व्यवसाय के सिलसिले में दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में आता-जाता रहता था। जानकारी के मुताबिक दिल्ली के चांदनी महल थाने में सात मार्च को उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। परिवार ने बताया था कि वह घर से निकला था, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा।

प्राथमिक जांच में पुलिस को आशंका है कि शव दो से तीन दिन पुराना हो सकता है। शव की स्थिति को देखते हुए यह भी शक जताया जा रहा है कि युवक की हत्या कहीं और की गई और बाद में शव को यहां लाकर फेंक दिया गया।

फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार करते हुए मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। साथ ही आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज खंगालने की प्रक्रिया भी जारी है, ताकि घटना के पीछे की सच्चाई सामने लाई जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सोनीपत में कांवड़ यात्रा के दौरान बिगड़ी तबीयत, झज्जर के कांवड़िये राजेंद्र की मौत

Summer express, सोनीपत। हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे झज्जर जिले के एक कांवड़िये की सोनीपत में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव खातीवास निवासी राजेंद्र के रूप में हुई है। वह पिछले करीब 25 वर्षों से लगातार कांवड़ यात्रा कर भगवान शिव को जल अर्पित करते आ रहे...
Summer Express - अमृतसर देहात एस.एस.पी. सस्पेंड, लापरवाही के चलते  की गई कार्रवाई

करनाल धान घोटाला: अनाज मंडी की पूर्व सचिव आशा बर्खास्त, दो अधिकारियों पर भी कार्रवाई

Summer express, करनाल। पिछले धान खरीद सीजन में ई-खरीद पोर्टल के जरिए गेटपास जारी करने में बरती गई लापरवाही के मामले में हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने बड़ी कार्रवाई की है। विभागीय जांच के बाद करनाल अनाज मंडी की पूर्व सचिव आशा को पद से बर्खास्त कर दिया गया है। उन्हें करीब नौ महीने...

नादौन में 750 किलोमीटर की कलश वंदन यात्रा का समापन, देशभर में पहुंचेंगे संत रविदास के विचार

summer express, हमीरपुर (आरविंदर सिंह)। संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में शुरू की गई कलश वंदन यात्रा का रविवार को नादौन के ढगोह में भव्य समारोह के साथ समापन हुआ। करीब 750 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद यात्रा यहां पहुंची। समापन कार्यक्रम में सांसद अनुराग ठाकुर, भाजपा के...

पंजोखरा गुरुद्वारा विवाद में सिख संगत का थाने के बाहर प्रदर्शन, पुलिस पर युवकों को हिरासत में लेने का आरोप

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब में समागम के दौरान हुए विवाद को लेकर रविवार को सिख समाज के लोगों ने पंजोखरा थाना के बाहर एकत्र होकर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि सुबह करीब चार बजे कुछ सिख युवकों को हिरासत में लिया गया, जबकि विवाद के दौरान...

पलवल में दर्दनाक हादसा: कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत

Summer express, पलवल (सुंदर कुंडू)। नेशनल हाईवे-19 पर होडल के हसनपुर चौक फ्लाईओवर के पास देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक बंचारी स्थित जेबीएम कंपनी में काम करते थे और ड्यूटी खत्म करने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.