Facebook-f Youtube X-twitter

फतेहगढ़ साहिब में दोपहिया वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

Summer Express ,फतेहगढ़ साहिब। पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले में बस्सी पठाना पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर पांच चोरी किए गए मोटरसाइकिल भी बरामद किए हैं। यह गिरोह फतेहगढ़ साहिब, मोहाली और खरड़ क्षेत्रों में सक्रिय बताया जा रहा है।

मामले की जानकारी देते हुए बस्सी पठाना के उप पुलिस अधीक्षक राज कुमार ने बताया कि दीपक नामक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसका बुलेट मोटरसाइकिल चोरी हो गया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आसपास के क्षेत्रों में छानबीन शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर दो संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कई अहम खुलासे किए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनदीप सिंह निवासी गांव दुफेड़ा और आसिफ निवासी मोहाली के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे फतेहगढ़ साहिब, मोहाली और खरड़ इलाके में मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों से पांच चोरी के मोटरसाइकिल बरामद किए हैं। बरामद वाहनों में शिकायतकर्ता दीपक का बुलेट मोटरसाइकिल भी शामिल है।

पुलिस के अनुसार आरोपी चोरी किए गए मोटरसाइकिलों को आगे बेचने की योजना बना रहे थे। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना है। साथ ही वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए इलाके में पुलिस गश्त भी बढ़ा दी गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लाहौर में आतंकी आमिर हमजा पर गोलीबारी, हालत गंभीर

Summer express, लाहौर |  पाकिस्तान के लाहौर में एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां लश्कर-ए-तैबा के संस्थापक सदस्यों में शामिल और आतंकी हाफिज सईद का करीबी सहयोगी आमिर हमजा को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। हमले के बाद उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया...

शिमला में कांग्रेस कार्यसमिति की पहली बैठक,संगठन-सरकार तालमेल और आनंद शर्मा मुद्दे पर मंथन

Summer express/शिमला ,संजू-:शिमला में गुरुवार को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी के गठन के बाद पहली कार्यसमिति बैठक आयोजित की गई। यह बैठक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में बुलाई गई, जिसमें संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष रूप से चर्चा की जा रही है। बैठक में शामिल होने के लिए...

भारत में फंसे ईरान के करीब 56 हजार करोड़ रुपये, अमेरिकी प्रतिबंधों के चलते अटका फंड

Summer  express, नई दिल्ली | ईरान के लगभग 56 हजार करोड़ रुपये भारत में लंबे समय से फंसे हुए हैं, जिन्हें वह चाहकर भी वापस नहीं ले पा रहा है। यह रकम उस समय की है जब भारत ईरान से कच्चे तेल का आयात करता था और उसका भुगतान भारतीय बैंकों में जमा हो गया...

रोहतक में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में युवक और महिला की मौत

Summer express,रोहतक |  भाली आनंदपुर के पास शुगर मिल के सामने माड़ौदी रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। मृतकों की पहचान आंवल गांव निवासी संजय और कहानौर निवासी सुमन के रूप में हुई है। सुमन ग्रुप-डी कर्मचारी के रूप...

गांव पिनाना के युवक की बेरहमी से हत्या : किस्त कलेक्शन से लौटते समय 6 हमलावरों ने घेरा

Summer express,सोनीपत |  गांव पिनाना से दोड़वा की ओर लौट रहे 22 वर्षीय युवक की छह लोगों ने घेरकर बेरहमी से हत्या कर दी। हमलावरों ने धारदार बर्फ तोड़ने वाले सुएं से उस पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.