Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पॉश इलाके में चोरी की कोशिश नाकाम, कर्मचारियों ने आरोपी को मौके पर पकड़ा

Summer Express, लुधियाना: शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं के बीच मॉडल टाउन क्षेत्र में एक चोर को रंगे हाथों पकड़ लिया गया। सतर्क कर्मचारियों की मुस्तैदी के कारण आरोपी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सका और उसे मौके पर ही दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, मॉडल टाउन स्थित गिल टावर कॉम्प्लेक्स में  शाम एक युवक चोरी की नीयत से घुस आया। वह इमारत की छत पर लगे एयर कंडीशनर के आउटडोर यूनिट से कीमती कॉपर पाइप निकालने की कोशिश कर रहा था।

कॉम्प्लेक्स की देखरेख करने वाले कुलजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि की शाम करीब 7:45 बजे वह अपने दफ्तर में मौजूद थे। इसी दौरान उन्हें छत की ओर से कुछ संदिग्ध आवाजें सुनाई दीं। शक होने पर उन्होंने अन्य कर्मचारियों के साथ मिलकर छत पर जाकर जांच की।

जांच के दौरान कर्मचारियों ने देखा कि एक युवक एसी यूनिट की कॉपर पाइप तोड़ने का प्रयास कर रहा था। कर्मचारियों को देखकर आरोपी वहां से भागने लगा, लेकिन मौजूद कर्मियों ने सतर्कता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया।

बाद में घटना की सूचना तुरंत मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए युवक की पहचान रमनदीप सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी पहले भी इस तरह की घटनाओं में शामिल रहा है या नहीं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं के चलते सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की जरूरत है। वहीं कर्मचारियों की सतर्कता से इस वारदात को समय रहते नाकाम कर दिया गया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

22 दिनों से बूंद-बूंद को तरस रही सिरसा की खन्ना कॉलोनी,पानी के लिए मचा हाहाकार

Summer express/सिरसा,विजय-: हरियाणा के सिरसा शहर में इन दिनों पेयजल संकट गंभीर रूप लेता जा रहा है। शहर की खन्ना कॉलोनी के निवासी पिछले 22 दिनों से पानी की भारी किल्लत का सामना कर रहे हैं। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि लोगों के घरों में लगे नलों से पानी की जगह सिर्फ हवा...

इंस्टाग्राम विवाद में हमला करने वाले आरोपियों की पुलिस ने निकाली परेड,गांव में कराया शक्ति प्रदर्शन

Summer express/कैथल, बलिंदर कुमार -:कैथल जिले के गांव क्योड़क में सोशल मीडिया पर चल रहे विवाद के चलते युवक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव बेलेरखा निवासी राहुल उर्फ रावल और गांव क्योड़क निवासी शेखर के रूप में हुई...

जूखाला कॉलेज की बंद कक्षाओं के विरोध में लोगों का प्रदर्शन, राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगा लंबा जाम

Summer express/बिलासपुर,सुभाष -:जूखाला स्थित राजकीय महाविद्यालय में बंद की गई कक्षाओं को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों का विरोध प्रदर्शन बुधवार को उग्र हो गया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कॉलेज में पूर्व में संचालित कक्षाओं को तत्काल बहाल करने की...

यूरोपीय देश एस्टोनिया की 24 वर्षीय युवती ननरा बनी मंडी की बहू, कोटली के विश्वजीत के साथ बंधी परिणय सूत्र में

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:अक्सर हम एक शब्द सुनते है कि जोड़ियां आसमान से बनकर आती हैं। ऐसी ही एक जोड़ी इन दिनों जिला मंडी में चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां सदर क्षेत्र के कोटली उपमंडल के अंतर्गत आने वाली कोट पंचायत के तरेहड़ गांव के 26 वर्षीय युवक ने यूरोपीय देश में स्थानीय युवती...

भारत की आर्थिक वृद्धि में एमएसएमई की अहम भूमिका:जयदीप सिंह

Summer express, अमृतसर। पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के पंजाब चेप्टर की तरफ से अमृतसर ज़ोन ने पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी और लघु उद्योग भारती, अमृतसर के साथ मिलकर नेशनल पेंशन सिस्टम- एमएसएमई वर्कफोर्स के लिए सुरक्षित भविष्य बनाने पर एक जागरूकता सत्र आयोजित किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य एमएसएमई के बीच...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.