Facebook-f Youtube X-twitter

फरिश्ता बना ड्राइवर: जलती स्कूल बस से सभी बच्चों को उतारा सुरक्षित

Summer Express, करनाल  | करनाल के सेक्टर-6 स्थित गुरु ब्रह्मानंद चौक के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक निजी स्कूल बस का टायर फटने के बाद शॉर्ट सर्किट से धुआं उठने लगा। बस में करीब 30 बच्चे सवार थे, जिन्हें स्कूल से घर छोड़ा जा रहा था।

जानकारी के अनुसार बस आरपीएस स्कूल की थी और बच्चों को उनके घरों तक छोड़ने जा रही थी। जैसे ही बस सेक्टर-6 के गुरु ब्रह्मानंद चौक के पास पहुंची, अचानक बस का अगला टायर फट गया। इसके तुरंत बाद बस से धुआं निकलने लगा, जिससे बस में बैठे बच्चों में घबराहट फैल गई।

स्थिति को भांपते हुए बस चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत बस को सड़क किनारे रोक दिया और सभी बच्चों को सुरक्षित नीचे उतार दिया। बच्चों के उतरने के कुछ ही देर बाद बस में आग लग गई।

बस चालक सतीश कुमार ने बताया कि बस में मौजूद अग्निशामक यंत्रों की मदद से उन्होंने और कंडक्टर ने मिलकर आग पर समय रहते काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया। इस घटना में किसी बच्चे को चोट नहीं आई, लेकिन कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लाहौर में आतंकी आमिर हमजा पर गोलीबारी, हालत गंभीर

Summer express, लाहौर |  पाकिस्तान के लाहौर में एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां लश्कर-ए-तैबा के संस्थापक सदस्यों में शामिल और आतंकी हाफिज सईद का करीबी सहयोगी आमिर हमजा को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। हमले के बाद उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया...

शिमला में कांग्रेस कार्यसमिति की पहली बैठक,संगठन-सरकार तालमेल और आनंद शर्मा मुद्दे पर मंथन

Summer express/शिमला ,संजू-:शिमला में गुरुवार को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी के गठन के बाद पहली कार्यसमिति बैठक आयोजित की गई। यह बैठक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में बुलाई गई, जिसमें संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष रूप से चर्चा की जा रही है। बैठक में शामिल होने के लिए...

भारत में फंसे ईरान के करीब 56 हजार करोड़ रुपये, अमेरिकी प्रतिबंधों के चलते अटका फंड

Summer  express, नई दिल्ली | ईरान के लगभग 56 हजार करोड़ रुपये भारत में लंबे समय से फंसे हुए हैं, जिन्हें वह चाहकर भी वापस नहीं ले पा रहा है। यह रकम उस समय की है जब भारत ईरान से कच्चे तेल का आयात करता था और उसका भुगतान भारतीय बैंकों में जमा हो गया...

रोहतक में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में युवक और महिला की मौत

Summer express,रोहतक |  भाली आनंदपुर के पास शुगर मिल के सामने माड़ौदी रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। मृतकों की पहचान आंवल गांव निवासी संजय और कहानौर निवासी सुमन के रूप में हुई है। सुमन ग्रुप-डी कर्मचारी के रूप...

गांव पिनाना के युवक की बेरहमी से हत्या : किस्त कलेक्शन से लौटते समय 6 हमलावरों ने घेरा

Summer express,सोनीपत |  गांव पिनाना से दोड़वा की ओर लौट रहे 22 वर्षीय युवक की छह लोगों ने घेरकर बेरहमी से हत्या कर दी। हमलावरों ने धारदार बर्फ तोड़ने वाले सुएं से उस पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.