Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कानपुर में रंगदारी न देने पर युवक को कार से 50 मीटर घसीटा

Summer Express, कानपुर | उत्तर प्रदेश के कानपुर में रंगदारी को लेकर एक खौफनाक घटना सामने आई है। पैसे देने से इनकार करने पर एक युवक ने रेस्टोरेंट मालिक के बेटे को कार की खिड़की में फंसा कर करीब 50 मीटर तक सड़क पर घसीट दिया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सामने आने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, बर्रा निवासी रंजीत सिंह का रामगोपाल चौराहे पर कृष्णा स्वीट हाउस एंड रेस्टोरेंट नाम से कारोबार है। रात करीब 12:15 बजे उनका बेटा आदर्श रेस्टोरेंट बंद करने के बाद बाहर खड़ा था। इसी दौरान जरौली निवासी याशू कुमार एसयूवी कार से वहां पहुंचा और कथित तौर पर रंगदारी की मांग करने लगा।

बताया जा रहा है कि आरोपी ने आदर्श से कहा कि होली के मौके पर अच्छी कमाई हुई है, इसलिए उसमें उसका भी हिस्सा दिया जाए। जब आदर्श ने पैसे देने से मना किया तो आरोपी गाली-गलौज और मारपीट पर उतर आया। इसी दौरान उसने आदर्श की जेब से पैसे निकालने की कोशिश की, जिसमें उसकी सोने की चेन भी टूट गई।

विरोध करने पर आरोपी ने कार के अंदर से आदर्श का कॉलर पकड़ लिया और अचानक गाड़ी तेज कर दी। आदर्श कार की खिड़की में फंस गया और आरोपी उसे सड़क पर घसीटता हुआ करीब 50 मीटर तक ले गया। रेस्टोरेंट के कर्मचारी और आसपास मौजूद लोग चिल्लाते हुए कार के पीछे दौड़े। भीड़ को आता देख आरोपी घायल आदर्श को सड़क पर फेंक कर मौके से फरार हो गया।

घायल आदर्श को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद परिवार और स्थानीय लोगों में डर का माहौल है।

गुजैनी थाना प्रभारी राजन शर्मा ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी की पहचान हो चुकी है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बल्लभगढ़ में छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पल्ला थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 में एक व्यक्ति पर अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामला...

मावां-धीयां सत्कार योजना के फॉर्म भरते समय दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Summer express, फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद में वीरवार को मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने के दौरान दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को उपचार के लिए फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल...

कन्नड़ अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर कारोबारी का शव मिला, आत्महत्या की आशंका

Summer express, बेंगलुरु । कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर पर एक कारोबारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राजराजेश्वरी नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को पुलिस प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान वैशाख के रूप में हुई है, जो पिछले करीब एक...

सेब सीजन-2026: शिमला में परिवहन, यातायात और विपणन व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट

शिमला, 25 जून-: जिला शिमला में सेब सीजन-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में वीरवार को वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेब परिवहन, यातायात प्रबंधन, मालभाड़ा निर्धारण, नियंत्रण कक्षों की स्थापना, श्रमिकों की उपलब्धता तथा पैकेजिंग सामग्री सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर...

होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल की नीलामी पर पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने घेरा सुक्खू सरकार को

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:  हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। मंडी में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ने कहा कि भाजपा ने न तो पहले हिमाचल बेचने की इजाजत किसी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.