Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

तेज रफ्तार सफारी की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

Summer Express, जालंधर। शहर के काला सघियां रोड पर देर रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जब एक टाटा सफारी ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा रात करीब 11 बजे हुआ। तेज गति से आ रही सफारी ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक कई फीट हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरे। हादसे के समय सड़क किनारे कुछ महिलाएं और एक छोटी बच्ची भी गुजर रही थीं, जो बाल-बाल बच गईं।

घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं स्थानीय लोगों ने मौके से भागने की कोशिश कर रहे सफारी चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

बताया जा रहा है कि हादसा थाना भार्गव कैंप और थाना डिवीजन नंबर-5 की सीमा में पड़ने वाले क्षेत्र में हुआ, जिससे शुरुआत में पुलिस के अधिकार क्षेत्र को लेकर कुछ देर असमंजस की स्थिति बनी रही। बाद में थाना भार्गव कैंप के ड्यूटी अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू करते हुए आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया।

अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार इलाज के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे युवक की दोनों टांगों में गंभीर फ्रैक्चर हुआ है। मृतक और घायल दोनों जल्लोवाल आबादी के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही उनके परिजन अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंच गए, जहां परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था।

स्थानीय लोगों का कहना है कि काला सघियां रोड पर पहले भी कई सड़क हादसे हो चुके हैं। उन्होंने प्रशासन से कई बार इस सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का मानना है कि यदि यहां स्पीड ब्रेकर होते तो संभवतः इस तरह की दुर्घटना को टाला जा सकता था।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

2 लाख की रोबोटिक सर्जरी मात्र 30 हजार में, नेरचौक मेडिकल कॉलेज हुए 61 सफल ऑपरेशन

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:निजी अस्तपालों में रोबोटिक सर्जरी के माध्यम से लाखों रुपयों की फीस लेकर किए जाने वाले ऑपरेशन अब मंडी जिला के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान श्री लाल बहादुर शास्त्री नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मात्र 30 हजार में किए जा रहे हैं। बीते 4 माह में मेडिकल कॉलेज मे रोबोटिक सर्जरी के 61...

22 दिनों से बूंद-बूंद को तरस रही सिरसा की खन्ना कॉलोनी,पानी के लिए मचा हाहाकार

Summer express/सिरसा,विजय-: हरियाणा के सिरसा शहर में इन दिनों पेयजल संकट गंभीर रूप लेता जा रहा है। शहर की खन्ना कॉलोनी के निवासी पिछले 22 दिनों से पानी की भारी किल्लत का सामना कर रहे हैं। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि लोगों के घरों में लगे नलों से पानी की जगह सिर्फ हवा...

इंस्टाग्राम विवाद में हमला करने वाले आरोपियों की पुलिस ने निकाली परेड,गांव में कराया शक्ति प्रदर्शन

Summer express/कैथल, बलिंदर कुमार -:कैथल जिले के गांव क्योड़क में सोशल मीडिया पर चल रहे विवाद के चलते युवक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव बेलेरखा निवासी राहुल उर्फ रावल और गांव क्योड़क निवासी शेखर के रूप में हुई...

जूखाला कॉलेज की बंद कक्षाओं के विरोध में लोगों का प्रदर्शन, राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगा लंबा जाम

Summer express/बिलासपुर,सुभाष -:जूखाला स्थित राजकीय महाविद्यालय में बंद की गई कक्षाओं को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों का विरोध प्रदर्शन बुधवार को उग्र हो गया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कॉलेज में पूर्व में संचालित कक्षाओं को तत्काल बहाल करने की...

यूरोपीय देश एस्टोनिया की 24 वर्षीय युवती ननरा बनी मंडी की बहू, कोटली के विश्वजीत के साथ बंधी परिणय सूत्र में

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:अक्सर हम एक शब्द सुनते है कि जोड़ियां आसमान से बनकर आती हैं। ऐसी ही एक जोड़ी इन दिनों जिला मंडी में चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां सदर क्षेत्र के कोटली उपमंडल के अंतर्गत आने वाली कोट पंचायत के तरेहड़ गांव के 26 वर्षीय युवक ने यूरोपीय देश में स्थानीय युवती...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.