Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सर्राफा बाजार में बड़ी गिरावट, चांदी 11,000 और सोना 2,000 रुपये सस्ता

Summer Express, नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। वैश्विक बाजार में डॉलर की मजबूती और मौद्रिक नीति को लेकर अनिश्चितता के चलते बहुमूल्य धातुओं के दामों पर दबाव देखने को मिला।

सर्राफा कारोबारियों के अनुसार चांदी की कीमत में करीब चार प्रतिशत तक की गिरावट आई है। चांदी का भाव 11,000 रुपये घटकर 2,65,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रह गया। इससे पहले गुरुवार को चांदी 2,76,500 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुई थी।

वहीं सोने की कीमत में भी नरमी देखने को मिली। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 2,000 रुपये सस्ता होकर 1,63,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में इसका भाव 1,65,200 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक स्तर पर डॉलर के मजबूत होने और केंद्रीय बैंकों की मौद्रिक नीति को लेकर अनिश्चितता के कारण सोने की कीमतों पर दबाव बना हुआ है।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक दिलीप परमार के अनुसार पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है, जिससे महंगाई बढ़ने की आशंका बनी हुई है। ऐसी स्थिति में केंद्रीय बैंक लंबे समय तक सख्त मौद्रिक नीति अपनाने के लिए मजबूर हो सकते हैं।

उन्होंने कहा कि फिलहाल बाजार में अल्पकालिक उतार-चढ़ाव और कारोबारियों की ओर से बिकवाली जारी रह सकती है, लेकिन दीर्घकालिक दृष्टि से सोने के दामों को समर्थन मिलने की संभावना बनी हुई है। भू-राजनीतिक तनाव कम होने के बाद केंद्रीय बैंकों की खरीद और खुदरा निवेश बढ़ने से कीमतों को मजबूती मिल सकती है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दिवाली पर कांगड़ा के बाजारों में बढ़ेगा पुलिस का पहरा, रात 12 बजे तक होगी गश्त

Summer express, धर्मशाला , राहुल चावला। दिवाली के त्योहार को देखते हुए पुलिस जिला कांगड़ा में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जाएगी। बाजारों में भीड़ और त्योहार के दौरान हुड़दंग की आशंका को देखते हुए प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस जवान तैनात किए जाएंगे। पुलिस की टीमें शाम से लेकर रात 12 बजे तक गश्त करेंगी।...

करवा चौथ पर श्री नैना देवी के बाजार कांच की रंग-बिरंगी चूड़ियों से सजे

Summer express, बिलासपुर ,सुभाष चंद। हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी में करवा चौथ को लेकर उत्साह का माहौल है। त्योहार के मद्देनजर मंदिर क्षेत्र के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। बाजार में सजी रंग-बिरंगी कांच की चूड़ियां स्थानीय महिलाओं के साथ-साथ दूर-दराज से माता के दर्शन करने पहुंच रहीं श्रद्धालु महिलाओं...

कांगड़ा-चंबा में पीडब्ल्यूडी का यांत्रिक मंडल स्टाफ की कमी से जूझ रहा, 330 पदों में सिर्फ 58 कर्मचारी

Summer express, धर्मशाला ,राहुल चावला। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा और चंबा जिलों में लोक निर्माण विभाग की मशीनरी और वाहनों के रखरखाव की जिम्मेदारी संभालने वाला यांत्रिक मंडल धर्मशाला कर्मचारियों की भारी कमी से जूझ रहा है। मंडल में कुल 330 पद स्वीकृत हैं, लेकिन वर्तमान में केवल 58 कर्मचारी ही तैनात हैं। इस तरह...

भुट्टो से दोस्ती नहीं, हम सिर्फ पार्टी के कार्यकर्ता हैं: वीरेंद्र कंवर

Summer express, संजू, ऊना । हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में टिकट वितरण और उम्मीदवारों को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। इस बीच पूर्व कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर ने देवेंद्र भुट्टो के साथ अपने संबंधों और पार्टी में नए नेताओं की एंट्री को लेकर अपनी...

सोलन में एनएच-5 पर तीन वाहनों की भिड़ंत, बाइक, कार और ट्रक को नुकसान

Summer express, भूपेंद्र ठाकुर, सोलन,। सोलन में बीडीओ कार्यालय के ऊपर राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर बाइक, कार और कैंटर ट्रक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में तीनों वाहनों को नुकसान पहुंचा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पहले एक बाइक स्किड होकर सड़क पर गिर गई थी। इसके बाद पीछे से आ रही कार बाइक और ट्रक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.