Facebook-f Youtube X-twitter

स्वामी रामदेव का संदेश: योग-आयुर्वेद से बनेगा आत्मनिर्भर भारत,वैश्विक तनाव पर जताई चिंता

समरएक्सप्रेस /करनाल-:करनाल में योग गुरु स्वामी  रामदेव  ने कहा कि भारत को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने के लिए योग, आयुर्वेद और स्वदेशी जीवनशैली को अपनाना बेहद जरूरी है। वह शनिवार को करनाल  में आयोजित राज्य स्तरीय महिला महासम्मेलन में पहुंचे, जहां उन्होंने महिलाओं और साधकों को संबोधित किया।

यह कार्यक्रम पतंजलि  योगपीठ , हरिद्वार  के तत्वावधान में और महिला पतंजलि योग समिति करनाल के सहयोग से आयोजित किया गया। अपने संबोधन में रामदेव ने कहा कि योग और आयुर्वेद से जुड़कर समाज को बीमारियों और कई सामाजिक बुराइयों से दूर रखा जा सकता है।उन्होंने कहा कि देश को शिक्षा, चिकित्सा, आर्थिक और सांस्कृतिक गुलामी से बाहर निकलने की जरूरत है। आजादी के 75 साल बाद भी शिक्षा व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता है। रामदेव के अनुसार बच्चों को सही इतिहास और भारतीय संस्कृति से जोड़ने के लिए भारतीय शिक्षा बोर्ड के साथ देशभर के हजारों स्कूल जुड़ चुके हैं और भविष्य में एक लाख विद्यालयों को इससे जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

वैश्विक हालात पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि यूनाइटेड  स्टेटस , इजराइल  और ईरान  के बीच बढ़ते तनाव से दुनिया में तीसरे विश्व युद्ध जैसे हालात बनते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह स्थिति चिंताजनक है और बड़े देशों को मिलकर इसका समाधान निकालना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि मानवाधिकार की बात करने वाले कई अंतरराष्ट्रीय संगठन इस मुद्दे पर चुप दिखाई देते हैं।रामदेव ने कहा कि भारत  और ईरान  के संबंध ऐतिहासिक रूप से मजबूत रहे हैं और भविष्य में भी दोनों देशों के रिश्ते सकारात्मक बने रहेंगे।एलपीजी गैस को लेकर उन्होंने लोगों से संयम बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार के अनुसार गैस की बड़ी कमी नहीं है, लेकिन शहरों में रहने वाले लोगों को गैस का उपयोग सोच-समझकर करना चाहिए और सौर ऊर्जा जैसे वैकल्पिक साधनों की ओर भी ध्यान देना चाहिए।दुनिया में बढ़ते तनाव पर उन्होंने कहा कि कई बार सत्ता और राजनीति में उन्माद और अहंकार के कारण युद्ध जैसी स्थितियां पैदा हो जाती हैं। ऐसे में वैश्विक स्तर पर शांति और संवाद को बढ़ावा देना समय की जरूरत है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को MSP राहत और 1500 पदों को मंजूरी

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें रोजगार, कृषि और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी दी। सरकार ने विभिन्न विभागों में लगभग 1500 नए पद सृजित करने को मंजूरी दी...

गैंगस्टर से जान से मारने की धमकी मिली: मासूम शर्मा का बड़ा दावा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें गैंगस्टर की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने कहा कि उनके अमेरिका में रह रहे भाई को फोन कर धमकाया गया और कहा गया कि “मासूम का 20-25 करोड़ रुपये का बीमा करवा लो, उसके...

स्वारघाट के बलिया में छात्रों पर नशे का आरोप, ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ा

बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर जिले के स्वारघाट उपमंडल के बलिया क्षेत्र में कुछ छात्रों को कथित तौर पर नशा करते हुए पकड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों को लंबे समय से इलाके में युवाओं की संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी।इसी के चलते ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कुछ छात्रों को घेर...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.