Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कैथल में सिद्ध बाबा मुकुट नाथ मठ पहुंचे योगी आदित्यनाथ, राम मंदिर और नशे के खिलाफ दिया संदेश

कैथल में सिद्ध बाबा मुकुट नाथ मठ पहुंचे योगी आदित्यनाथ, राम मंदिर और नशे के खिलाफ दिया संदेश

समर एक्सप्रेस /कैथल -:हरियाणा के कैथल जिले के सोंगल गांव स्थित सिद्ध बाबा मुकुट नाथ मठ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए थे। मठ में पहुंचकर उन्होंने बाबा मुकुट नाथ के दर्शन किए और संत परंपरा के महत्व पर प्रकाश डाला।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें बाबा मुकुट नाथ के दर्शन करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि गुरुओं और संतों का सम्मान जीवन में भी करना चाहिए और उनके बाद भी उनकी परंपरा को आगे बढ़ाना चाहिए।अपने संबोधन में योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में बने राम मंदिर का उल्लेख करते हुए कहा कि हर व्यक्ति की इच्छा थी कि वहां भव्य मंदिर का निर्माण हो। उन्होंने कहा कि करीब 500 वर्ष पहले एक विदेशी आक्रांता ने राम मंदिर को नुकसान पहुंचाया था, लेकिन अब भाजपा सरकार के प्रयासों से अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में देश तेजी से विकास कर रहा है।

योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष अक्सर संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाता है। उन्होंने कहा कि जब विपक्ष चुनाव जीतता है तो उसे अपनी उपलब्धि बताता है, लेकिन हारने पर लोकसभा स्पीकर, निर्वाचन आयोग और न्यायपालिका जैसी संस्थाओं पर सवाल उठाने लगता है।उन्होंने पाकिस्तान का जिक्र करते हुए कहा कि भारत को कमजोर करने की कोशिशें की जा रही हैं। पाकिस्तान भारत में नशे का कारोबार फैलाने का प्रयास कर रहा है, इसलिए समाज को नशे के खिलाफ जागरूक होना होगा। उन्होंने कहा कि नशा नाश का कारण है और नशे के सौदागर देश के दुश्मन हैं।

सीएम योगी ने कहा कि भारत की युवा पीढ़ी प्रतिभा और ऊर्जा से भरपूर है और किसी भी कीमत पर नशे के कारोबारियों को युवाओं का भविष्य खराब नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने धर्मसभाओं और सामाजिक मंचों के माध्यम से नशे के खिलाफ अभियान चलाने की अपील भी की।

अपने भाषण में उन्होंने इतिहास का उदाहरण देते हुए कहा कि भारत में संतों की महान परंपरा रही है। यहां तक कि सिकंदर जैसे विजेताओं को भी गुरुओं और संतों के सामने सिर झुकाना पड़ा था। उन्होंने कहा कि पंजाब और हरियाणा में संतों की समृद्ध परंपरा रही है, जिन्होंने हमेशा राष्ट्र और समाज के लिए काम किया।योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब देश जाति और पार्टी के नाम पर बंटा हुआ था, तब भारत कमजोर हुआ और विदेशी आक्रमण हुए। अब देश स्वतंत्र है और एक नए भारत का निर्माण हो रहा है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला में बदला मौसम का मिजाज,घने बादलों के बीच खिला इंद्रधनुष

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला में मौसम ने अचानक करवट बदली। आसमान में घने बादल छाने के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ। दिन के समय ही मौसम का मिजाज ऐसा बदला कि शाम जैसा नजारा दिखाई देने लगा।बारिश के बाद धर्मशाला की पहाड़ियां और आसपास का इलाका हरियाली से निखर उठा। इसी बीच बादलों के...

श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपनों को पंख दे रही कल्याणकारी योजनाएं

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की कल्याणकारी योजनाएं श्रमिक परिवारों के लिए आर्थिक संबल का मजबूत आधार बन रही हैं। विशेषकर बच्चों की शिक्षा के लिए प्रदान की जा रही वित्तीय सहायता से श्रमिक परिवारों को अपने बच्चों की पढ़ाई जारी रखने में महत्वपूर्ण मदद मिल रही है। बोर्ड...

कुरुक्षेत्र में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता,धान खरीद को लेकर मंडी प्रशासन तैयार

Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:कुरुक्षेत्र में आसमान पर छाए घने बादलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।धान की फसल पककर लगभग तैयार है और बारिश की आशंका के बीच किसान अपनी फसल को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।हालांकि मंडी प्रशासन का कहना है कि धान खरीद सीजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली...

पीएम मोदी के जन्मदिन पर हरियाणा के स्कूलों में महीनेभर होंगे कार्यक्रम, शिक्षा मंत्री ने गिनाईं सरकार की प्राथमिकताएं

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-सोनीपत पहुंचे हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता कर कई अहम मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर प्रदेश के स्कूलों में महीनेभर चलने वाले कार्यक्रमों का ऐलान किया गया। वहीं जलभराव, शिक्षकों की कमी और मुरथल यूनिवर्सिटी...

बेड के नीचे छिपा रखी थी 1000 लीटर की टंकी, 550 लीटर लाहन बरामद

Summer express/कैथल,बलिंदर कुमार-:शहर थाना पुलिस ने डेरा गरजा सिंह में अवैध शराब तैयार करने के आरोप में एक मकान पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में लाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने बेडरूम में गड्ढा खोदकर करीब 1000 लीटर क्षमता की टंकी जमीन के अंदर दबा रखी थी। टंकी को ऊपर से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.