Facebook-f Youtube X-twitter

रील्स बनाने के दौरान तेज रफ्तार कार पलटी, बुजुर्ग महिला और बच्चा बाल-बाल बचे

Summer express, करनाल |  हरियाणा के करनाल जिले में सोशल मीडिया के लिए रील्स बनाने के दौरान लापरवाही भारी पड़ गई। सेक्टर-32 क्षेत्र में सड़क पर स्टंट करते समय तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के दौरान सड़क किनारे मौजूद एक बुजुर्ग महिला और एक बच्चा बाल-बाल बच गए। दुर्घटना के बाद कार में सवार युवक मौके से फरार हो गए।

स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना के समय तीन अलग-अलग कारों में सवार कुछ युवक सड़क पर तेज रफ्तार में स्टंट कर रहे थे और मोबाइल से रील्स बना रहे थे। इन गाड़ियों में एक स्विफ्ट और दो वरना कार शामिल थीं। प्रत्यक्षदर्शियों राहुल, कुमार और विकास ने बताया कि युवक काफी देर से सड़क पर खतरनाक तरीके से गाड़ियां दौड़ा रहे थे।

बताया जा रहा है कि इसी दौरान एक वरना कार करीब 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आई और चालक अचानक नियंत्रण खो बैठा। तेज रफ्तार कार पहले सड़क किनारे खड़ी बुजुर्ग महिला की ओर बढ़ी और फिर पास खड़े बच्चे की तरफ मुड़ गई। हालांकि दोनों ने किसी तरह खुद को बचा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

इसके बाद कार सड़क किनारे बनी एक झुग्गी से टकराकर पलट गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि झुग्गी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार के कई हिस्से दूर-दूर तक बिखर गए। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि दुर्घटना के बाद कार में सवार युवक तुरंत वहां से फरार हो गए। कार की जांच के दौरान अंदर से शराब की बोतलें भी मिलीं। लोगों के मुताबिक कार में बैठे युवक देखने में नाबालिग प्रतीत हो रहे थे।

घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार युवकों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। अधिकारियों ने लोगों से सड़क पर स्टंट और तेज रफ्तार से वाहन चलाने से बचने की अपील की है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दूल्हे की गाड़ी को रास्ते में रोककर किया हमला लूटपाट की घटना को भी दिया अंजाम

Summer express,पलवल  | पलवल के हथीन–मंडकोला रोड पर एक बारात के काफिले को रोककर हमले और लूटपाट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अज्ञात हमलावरों ने दूल्हे की गाड़ियों को घेरकर न सिर्फ तोड़फोड़ और मारपीट की, बल्कि सोने के आभूषण और कीमती सामान भी लूट लिया। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, नूंह...

तावड़ू मंडी में किसानों के विश्राम गृह पर प्रशासनिक कब्जा, अन्नदाता धूप में परेशान

Summer express,तावड़ू | तावड़ू अनाज मंडी में किसानों की सुविधा के लिए बनाए गए विश्राम गृह पर वर्षों से प्रशासनिक कार्यालयों का कब्जा बना हुआ है। उपमंडल अधिकारी और डीएसपी कार्यालय इसी भवन में चल रहे हैं, जिसके चलते मंडी में फसल बेचने आए किसानों को तेज धूप और गर्मी में खुले में बैठने को...

गुरुग्राम डीएलएफ फेज-1 में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई शुरू, 22 अप्रैल तक चलेगा अभियान

Summer Express,गुरुग्राम | डीएलएफ फेज-1 क्षेत्र में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग की इन्फोर्समेंट टीम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। स्टिल्ट+4 निर्माण नीति पर हाईकोर्ट की रोक के बाद यह कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान में आठ टीमें एक साथ अलग-अलग हिस्सों में कार्रवाई कर रही हैं,...

सिरसा में घरेलू हिंसा का मामला :पति ने बीच सड़क पत्नी पर डंडों से किया हमला, गंभीर रूप से घायल

Summer express,सिरसा |  हरियाणा के सिरसा जिले से घरेलू हिंसा का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक महिला पर उसके ही पति ने रास्ते में बेरहमी से हमला कर दिया। पीड़िता उस समय अपनी बेटी को स्कूल से लेने जा रही थी, जब उसके पति ने उसे रास्ते में घेरकर लाठियों से बुरी...

जयपुर में सीवरेज टैंक सफाई के दौरान बड़ा हादसा, दो मजदूरों की दम घुटने से मौत

Summer express, जयपुर  | झोटवाड़ा जोन के 200 फीट रोड क्षेत्र में सीवरेज टैंक की सफाई के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। इस घटना में दो सफाईकर्मियों की मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक दोनों मजदूर ठेके पर कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार, दोनों मजदूरों को सीवरेज टैंक की सफाई...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.