Facebook-f Youtube X-twitter

78 वर्षीय बुजुर्ग ने भाभी की हत्या कर की आत्महत्या, दीवार पर लिखे संदेश से बढ़ा रहस्य

Summer express , गुरुग्राम I सेक्टर-14 स्थित एक मकान में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां 78 वर्षीय बुजुर्ग ने अपनी भाभी की हत्या करने के बाद खुद फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान महाबीर और महिला की पहचान आशा के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, महाबीर सुबह घर से दूध लेने का बहाना बनाकर निकला और सीधे अपनी भाभी के कमरे में पहुंच गया, जहां उसने धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।

परिवार के मुताबिक, आशा ग्राउंड फ्लोर पर अकेली रहती थी, जबकि अन्य सदस्य पहली मंजिल पर रहते हैं। महाबीर की पत्नी ने दोपहर तक उसके घर न लौटने पर सेक्टर-27 थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो कमरे में खून से लथपथ आशा का शव पड़ा था, जबकि महाबीर फंदे से लटका मिला।

घटनास्थल की दीवार पर एक संदेश भी लिखा मिला, जिसमें महाबीर ने आरोप लगाया कि उसकी भाभी ने अपनी बहन और बहनोई के साथ मिलकर उसके भाई की हत्या की थी। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है और पारिवारिक विवाद या पुरानी रंजिश की संभावना से इनकार नहीं कर रही।

फोरेंसिक टीम ने मौके से अहम साक्ष्य जुटाए हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की गहराई से जांच में जुटी है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को MSP राहत और 1500 पदों को मंजूरी

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें रोजगार, कृषि और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी दी। सरकार ने विभिन्न विभागों में लगभग 1500 नए पद सृजित करने को मंजूरी दी...

गैंगस्टर से जान से मारने की धमकी मिली: मासूम शर्मा का बड़ा दावा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें गैंगस्टर की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने कहा कि उनके अमेरिका में रह रहे भाई को फोन कर धमकाया गया और कहा गया कि “मासूम का 20-25 करोड़ रुपये का बीमा करवा लो, उसके...

स्वारघाट के बलिया में छात्रों पर नशे का आरोप, ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ा

बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर जिले के स्वारघाट उपमंडल के बलिया क्षेत्र में कुछ छात्रों को कथित तौर पर नशा करते हुए पकड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों को लंबे समय से इलाके में युवाओं की संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी।इसी के चलते ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कुछ छात्रों को घेर...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.