Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लोक संस्कृति को नई पहचान: मंत्री अनिरुद्ध सिंह राणा ने ‘कंकुआ’ नाटी एल्बम किया लॉन्च

Summer express /शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के उद्देश्य से पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह राणा ने हिमाचली नाटी एल्बम “कंकुआ” का भव्य शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम उनके कार्यालय में आयोजित किया गया, जहां कलाकारों और संस्कृति प्रेमियों की उपस्थिति ने आयोजन को खास बना दिया।

इस मौके पर मंत्री अनिरुद्ध सिंह राणा ने कहा कि हिमाचल की पारंपरिक लोकधुनें और सांस्कृतिक विरासत प्रदेश की असली पहचान हैं। इन्हें सहेजना और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने “कंकुआ” एल्बम से जुड़े कलाकारों के प्रयासों की सराहना करते हुए विशेष रूप से राजेंद्र वर्मा और उनकी टीम की मेहनत को सराहनीय बताया।मंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार लोक कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। ऐसे प्रयासों से न केवल स्थानीय कलाकारों को मंच मिलता है, बल्कि हिमाचल की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी नई पहचान मिलती है।

एल्बम के बारे में जानकारी देते हुए कलाकार राजेंद्र वर्मा ने बताया कि “कंकुआ” 150 से 200 वर्ष पुराने पारंपरिक गीत पर आधारित है। इस गीत में एक सुंदर प्रेम कहानी को हिमाचली नाटी शैली में प्रस्तुत किया गया है, जो दर्शकों को अपनी जड़ों से जोड़ने का काम करेगा।उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपनी लोक संस्कृति, भाषा और पारंपरिक वेशभूषा को गर्व के साथ अपनाएं और इसके संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाएं। यह एल्बम लोक परंपराओं को जीवित रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला GPO में अब रात 8 बजे तक होगी स्पीड पोस्ट और पार्सल बुकिंग, ग्राहकों को राहत

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। डाक विभाग ने आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्पीड पोस्ट और पार्सल बुकिंग सेवाओं का समय बढ़ा दिया है। अब अंबाला जनरल पोस्ट ऑफिस (GPO) में ग्राहक सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक स्पीड पोस्ट और पार्सल बुक करा सकेंगे। विस्तारित समय से नौकरीपेशा...

मोहाली 51 एकड जमीन विवाद :गिरफ्तारी के डर से फरार आरोपितकोर्ट के आदेश के बाद तलाश रही मोहाली पुलिस

Summer express, मोहाली। सेक्टर 65 की 51 एकड जमीन की धोखाधड़ी करने वाले तीनो आरोपित फरार है। कोर्ट के आदेश के बाद मोहाली पुलिस परवीन गर्ग, वेद प्रकाश और आदर्श गर्ग की तलाश कर रही है। सेक्टर 65 की इस जमीन की कीमत मौजूदा समय में एक हजार करोड़ रुपए से अधिक है। जमीन की...

प्रधानमंत्री के पोस्टर से छेड़छाड़ पर भाजपा नाराज, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

Summer express/हमीरपुर, अरविंद–: हमीरपुर शहर से सुजानपुर की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर अणु के समीप प्रधानमंत्री से संबंधित एक सरकारी योजना के प्रचार के लिए लगाए गए पोस्टर के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि अज्ञात शरारती तत्वों ने पोस्टर पर लगी प्रधानमंत्री नरेंद्र...

नेटवर्क बढ़ाएं, ज्ञान बांटें और व्यक्तित्व निखारें: अनुराग ठाकुर

सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा में डिजिटल लैब और टेबल टेनिस हॉल का किया उद्घाटन, विद्यार्थियों से किया संवाद Summer express/हमीरपुर, अरविंद- -: पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने शनिवार को सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा का दौरा कर विद्यार्थियों से संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय में डिजिटल...

कुटलैहड़ में कांग्रेस को मिली बड़ी मजबूती, दो BDC सदस्यों ने समर्थकों सहित थामा कांग्रेस का हाथ

Summer express/उना,राकेश-:कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को उस समय बड़ी मजबूती मिली, जब हटली-जसाना वार्ड से BDC सदस्य शेर सिंह और कुरयाला वार्ड से BDC सदस्य अरुण कुमार ने दर्जनों समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया। दोनों BDC सदस्यों ने विधायक विवेक शर्मा की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.