Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सराज के बगस्याड में भीषण सड़क हादसा, कार खाई में गिरने से चालक की मौत

Summer express /मंडी, धर्मवीर -:मंडी जिले के सराज क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। बगस्याड-शिकावरी मार्ग पर आईपीएच रेस्ट हाउस के पास देर रात एक कार के गहरी खाई में गिर जाने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान नेक राम (49) पुत्र स्वर्गीय शंकर दास, निवासी गांव सुनास के रूप में हुई है। वह अपनी आल्टो कार (HP32B-0460) में बगस्याड से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक वाहन से नियंत्रण बिगड़ गया और कार सैकड़ों फीट नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।घटना का पता अगले दिन सुबह चला, जब स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क के नीचे एक क्षतिग्रस्त वाहन देखा। शक होने पर जब वे मौके पर पहुंचे, तो कार के अंदर नेक राम मृत अवस्था में मिले। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत परिजनों और जंजैहली पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे का कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस द्वारा मामले की विस्तृत जांच जारी है।इस घटना की पुष्टि एसपी मंडी विनोद कुमार ने की है। उन्होंने बताया कि हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। लगातार हो रहे सड़क हादसों को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है और उन्होंने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के मजबूत इंतजाम करने की मांग की है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

2 लाख की रोबोटिक सर्जरी मात्र 30 हजार में, नेरचौक मेडिकल कॉलेज हुए 61 सफल ऑपरेशन

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:निजी अस्तपालों में रोबोटिक सर्जरी के माध्यम से लाखों रुपयों की फीस लेकर किए जाने वाले ऑपरेशन अब मंडी जिला के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान श्री लाल बहादुर शास्त्री नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मात्र 30 हजार में किए जा रहे हैं। बीते 4 माह में मेडिकल कॉलेज मे रोबोटिक सर्जरी के 61...

22 दिनों से बूंद-बूंद को तरस रही सिरसा की खन्ना कॉलोनी,पानी के लिए मचा हाहाकार

Summer express/सिरसा,विजय-: हरियाणा के सिरसा शहर में इन दिनों पेयजल संकट गंभीर रूप लेता जा रहा है। शहर की खन्ना कॉलोनी के निवासी पिछले 22 दिनों से पानी की भारी किल्लत का सामना कर रहे हैं। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि लोगों के घरों में लगे नलों से पानी की जगह सिर्फ हवा...

इंस्टाग्राम विवाद में हमला करने वाले आरोपियों की पुलिस ने निकाली परेड,गांव में कराया शक्ति प्रदर्शन

Summer express/कैथल, बलिंदर कुमार -:कैथल जिले के गांव क्योड़क में सोशल मीडिया पर चल रहे विवाद के चलते युवक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव बेलेरखा निवासी राहुल उर्फ रावल और गांव क्योड़क निवासी शेखर के रूप में हुई...

जूखाला कॉलेज की बंद कक्षाओं के विरोध में लोगों का प्रदर्शन, राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगा लंबा जाम

Summer express/बिलासपुर,सुभाष -:जूखाला स्थित राजकीय महाविद्यालय में बंद की गई कक्षाओं को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों का विरोध प्रदर्शन बुधवार को उग्र हो गया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कॉलेज में पूर्व में संचालित कक्षाओं को तत्काल बहाल करने की...

यूरोपीय देश एस्टोनिया की 24 वर्षीय युवती ननरा बनी मंडी की बहू, कोटली के विश्वजीत के साथ बंधी परिणय सूत्र में

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:अक्सर हम एक शब्द सुनते है कि जोड़ियां आसमान से बनकर आती हैं। ऐसी ही एक जोड़ी इन दिनों जिला मंडी में चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां सदर क्षेत्र के कोटली उपमंडल के अंतर्गत आने वाली कोट पंचायत के तरेहड़ गांव के 26 वर्षीय युवक ने यूरोपीय देश में स्थानीय युवती...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.