Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

MCX पर सोना-चांदी में जोरदार उछाल, निवेशकों को लगा कीमतों का झटका

Summer Express, नई दिल्ली |  अंतरराष्ट्रीय संकेतों और बढ़ते वैश्विक तनाव के बीच मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दोनों कीमती धातुओं के दामों में बड़ी तेजी देखने को मिली, जिससे निवेशकों को एक बार फिर झटका लगा है।

MCX पर सोना 1,544 रुपये की बढ़त के साथ 1,57,280 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। वहीं, चांदी की कीमत में भी 5,786 रुपये की मजबूत तेजी दर्ज की गई और यह 2,62,318 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती नजर आई।

विशेषज्ञों के मुताबिक, भू-राजनीतिक तनाव और इस सप्ताह प्रमुख केंद्रीय बैंकों के संभावित फैसलों से पहले निवेशकों की सतर्कता के चलते कीमती धातुओं की मांग बढ़ी है, जिससे कीमतों में तेजी आई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो COMEX पर सोना 0.40 प्रतिशत की बढ़त के साथ 5,022.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं चांदी 0.83 प्रतिशत उछलकर 81.35 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती दिखी।

हालांकि, सर्राफा बाजार में इससे पहले गिरावट का रुख देखने को मिला था। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को चांदी की कीमत करीब 9,000 रुपये घटकर 2.56 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गई थी, जबकि सोना 2,950 रुपये टूटकर 1.60 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया था।

विश्लेषकों का कहना है कि डॉलर की मजबूती और वैश्विक बाजारों में उतार-चढ़ाव के कारण सोने-चांदी की कीमतों में लगातार अस्थिरता बनी हुई है। आने वाले दिनों में केंद्रीय बैंकों के फैसलों और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के आधार पर कीमतों में और बदलाव संभव है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला GPO में अब रात 8 बजे तक होगी स्पीड पोस्ट और पार्सल बुकिंग, ग्राहकों को राहत

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। डाक विभाग ने आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्पीड पोस्ट और पार्सल बुकिंग सेवाओं का समय बढ़ा दिया है। अब अंबाला जनरल पोस्ट ऑफिस (GPO) में ग्राहक सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक स्पीड पोस्ट और पार्सल बुक करा सकेंगे। विस्तारित समय से नौकरीपेशा...

मोहाली 51 एकड जमीन विवाद :गिरफ्तारी के डर से फरार आरोपितकोर्ट के आदेश के बाद तलाश रही मोहाली पुलिस

Summer express, मोहाली। सेक्टर 65 की 51 एकड जमीन की धोखाधड़ी करने वाले तीनो आरोपित फरार है। कोर्ट के आदेश के बाद मोहाली पुलिस परवीन गर्ग, वेद प्रकाश और आदर्श गर्ग की तलाश कर रही है। सेक्टर 65 की इस जमीन की कीमत मौजूदा समय में एक हजार करोड़ रुपए से अधिक है। जमीन की...

प्रधानमंत्री के पोस्टर से छेड़छाड़ पर भाजपा नाराज, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

Summer express/हमीरपुर, अरविंद–: हमीरपुर शहर से सुजानपुर की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर अणु के समीप प्रधानमंत्री से संबंधित एक सरकारी योजना के प्रचार के लिए लगाए गए पोस्टर के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि अज्ञात शरारती तत्वों ने पोस्टर पर लगी प्रधानमंत्री नरेंद्र...

नेटवर्क बढ़ाएं, ज्ञान बांटें और व्यक्तित्व निखारें: अनुराग ठाकुर

सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा में डिजिटल लैब और टेबल टेनिस हॉल का किया उद्घाटन, विद्यार्थियों से किया संवाद Summer express/हमीरपुर, अरविंद- -: पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने शनिवार को सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा का दौरा कर विद्यार्थियों से संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय में डिजिटल...

कुटलैहड़ में कांग्रेस को मिली बड़ी मजबूती, दो BDC सदस्यों ने समर्थकों सहित थामा कांग्रेस का हाथ

Summer express/उना,राकेश-:कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को उस समय बड़ी मजबूती मिली, जब हटली-जसाना वार्ड से BDC सदस्य शेर सिंह और कुरयाला वार्ड से BDC सदस्य अरुण कुमार ने दर्जनों समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया। दोनों BDC सदस्यों ने विधायक विवेक शर्मा की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.