Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मंडी में मौसम ने ली करवट: ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी, निचले इलाकों में बारिश से बढ़ी ठंड

Summer Express /मंडी, धर्मवीर -:हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण जहां ऊपरी क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है, वहीं निचले इलाकों में लगातार बारिश का दौर जारी है। इस बदलाव से पूरे क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है और शीतलहर का असर साफ तौर पर महसूस किया जा रहा है।

पिछले एक दिन से जारी इस मौसम परिवर्तन ने जनजीवन को भी प्रभावित किया है। ठंड बढ़ने के कारण लोग घरों में रहने को मजबूर हो गए हैं और बाजारों में भी सन्नाटा देखने को मिल रहा है। ऊपरी क्षेत्रों जैसे शिकारी देवी, जंजैहली घाटी, कमरू घाटी, ज्यूणी घाटी और पराशर में हल्की से मध्यम बर्फबारी दर्ज की गई है। हालांकि हिमपात अभी अधिक नहीं है, लेकिन मौसम का यही रुख जारी रहा तो इसमें बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है।वहीं निचले क्षेत्रों में हो रही बारिश ने ठंड को और अधिक बढ़ा दिया है। कुछ दिन पहले तक जहां लोग गर्म कपड़े समेटकर हल्के कपड़े पहनने लगे थे, वहीं अब उन्हें फिर से ऊनी कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि शिवरात्रि के बाद से क्षेत्र में लंबे समय तक शुष्क मौसम बना हुआ था, जिससे गर्मी बढ़ने लगी थी और जमीन की नमी भी कम हो गई थी। ऐसे में यह बारिश और बर्फबारी राहत लेकर आई है। इससे न केवल तापमान में गिरावट आई है, बल्कि सूखे की स्थिति से भी कुछ हद तक निजात मिली है। किसानों और आम लोगों के लिए यह बदलाव सकारात्मक माना जा रहा है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला GPO में अब रात 8 बजे तक होगी स्पीड पोस्ट और पार्सल बुकिंग, ग्राहकों को राहत

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। डाक विभाग ने आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्पीड पोस्ट और पार्सल बुकिंग सेवाओं का समय बढ़ा दिया है। अब अंबाला जनरल पोस्ट ऑफिस (GPO) में ग्राहक सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक स्पीड पोस्ट और पार्सल बुक करा सकेंगे। विस्तारित समय से नौकरीपेशा...

मोहाली 51 एकड जमीन विवाद :गिरफ्तारी के डर से फरार आरोपितकोर्ट के आदेश के बाद तलाश रही मोहाली पुलिस

Summer express, मोहाली। सेक्टर 65 की 51 एकड जमीन की धोखाधड़ी करने वाले तीनो आरोपित फरार है। कोर्ट के आदेश के बाद मोहाली पुलिस परवीन गर्ग, वेद प्रकाश और आदर्श गर्ग की तलाश कर रही है। सेक्टर 65 की इस जमीन की कीमत मौजूदा समय में एक हजार करोड़ रुपए से अधिक है। जमीन की...

प्रधानमंत्री के पोस्टर से छेड़छाड़ पर भाजपा नाराज, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

Summer express/हमीरपुर, अरविंद–: हमीरपुर शहर से सुजानपुर की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर अणु के समीप प्रधानमंत्री से संबंधित एक सरकारी योजना के प्रचार के लिए लगाए गए पोस्टर के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि अज्ञात शरारती तत्वों ने पोस्टर पर लगी प्रधानमंत्री नरेंद्र...

नेटवर्क बढ़ाएं, ज्ञान बांटें और व्यक्तित्व निखारें: अनुराग ठाकुर

सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा में डिजिटल लैब और टेबल टेनिस हॉल का किया उद्घाटन, विद्यार्थियों से किया संवाद Summer express/हमीरपुर, अरविंद- -: पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने शनिवार को सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा का दौरा कर विद्यार्थियों से संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय में डिजिटल...

कुटलैहड़ में कांग्रेस को मिली बड़ी मजबूती, दो BDC सदस्यों ने समर्थकों सहित थामा कांग्रेस का हाथ

Summer express/उना,राकेश-:कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को उस समय बड़ी मजबूती मिली, जब हटली-जसाना वार्ड से BDC सदस्य शेर सिंह और कुरयाला वार्ड से BDC सदस्य अरुण कुमार ने दर्जनों समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया। दोनों BDC सदस्यों ने विधायक विवेक शर्मा की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.