Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

केसीसी बैंक का एनपीए घटा, प्रमोशन टेस्ट में 80% कर्मचारी पास

Summer express/धर्मशाला, राहुल -:धर्मशाला में आयोजित केसीसी बैंक के 106वें स्थापना दिवस समारोह में बैंक के एमडी जफर इकबाल ने ई-वाहन ऋण योजना की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने बताया कि बैंक के नेट एनपीए में पिछले एक साल में करीब 2 फीसदी की कमी आई है। मार्च पिछले वर्ष में जहां एनपीए 19.5 फीसदी था, वहीं अब यह घटकर 17.91 फीसदी रह गया है।

एमडी ने स्पष्ट किया कि बैंक से लोन लेने वाले ग्राहक ऋण माफी या वन टाइम सेटलमेंट की उम्मीद न रखें, क्योंकि भविष्य में ऐसी योजनाएं लागू नहीं होंगी। उन्होंने कहा कि बैंक की वित्तीय स्थिति मजबूत रखने के लिए मुनाफा जरूरी है।कर्मचारियों के प्रमोशन को लेकर उन्होंने बताया कि करीब 80 फीसदी कर्मचारियों की डीपीसी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। हाल ही में हुए प्रमोशन टेस्ट में 170 कर्मचारियों ने भाग लिया, जिनमें से लगभग 140 सफल रहे। वित्त वर्ष समाप्त होने से पहले योग्य कर्मचारियों को प्रमोट करने का प्रयास किया जाएगा।पेंशन के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि बैंक में पेंशन ट्रस्ट के माध्यम से नियमित प्रक्रिया जारी है। कोर्ट के निर्देशों के अनुसार 186 मामलों में कार्रवाई की जा रही है और पात्र पेंशनर्स को उनका हक देने के लिए बैंक प्रतिबद्ध है।इसके अलावा, बैंक प्रबंधन ने सरकार से नए कर्मचारियों की भर्ती और आउटसोर्सिंग की मांग रखी है। अप्रैल में तीनों बैंकों का संयुक्त सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें बैंकिंग सेवाओं को और बेहतर बनाने पर मंथन होगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

इमरजेंसी लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला,जनता कांग्रेस को नहीं करेगी माफ़ : मोहनलाल बड़ौली

Summer express/सोनीपत, रमेश कुमार -:भारतीय जनता पार्टी की ओर से सोनीपत स्थित रेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने 25 जून 1975 को देश में लगाए गए आपातकाल (इमरजेंसी) को लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय बताते हुए कहा कि देश...

सुजानपुर नगर परिषद चुनाव पर बवाल: भाजपा ने लगाया लोकतंत्र की हत्या का आरोप, दोबारा चुनाव कराने की उठाई मांग

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-:सुजानपुर नगर परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर विवाद गहरा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाते हुए इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया है। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सुजानपुर में सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया, पुतला दहन किया और...

धर्मशाला में बरसे मेघ, मौसम हुआ खुशनुमा, लोगों को मिली गर्मी से राहत

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला और इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट लेते हुए लोगों को गर्मी और उमस से राहत दिलाई। आसमान में छाए घने बादलों के बाद हुई झमाझम बारिश से तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई, जिससे पूरे क्षेत्र का मौसम सुहावना हो गया। बारिश के...

11 हजार वोल्ट की तारों की चपेट में आए दो मासूम, गंभीर हालत में  पीजीआई रेफर

Summer express/अंबाला-:अंबाला छावनी के बोह गांव में एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। घर की छत पर खेल रहे दो मासूम बच्चे 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों बच्चों को पहले अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में भर्ती...

अंबाला पुलिस का बड़ा एक्शन: स्मैक तस्करों से पूछताछ के बाद दिल्ली से नाइजीरियन ड्रग सप्लायर गिरफ्तार

Summer express /अंबाला-:अंबाला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का खुलासा किया है। एंटी नारकोटिक सेल ने पहले दो स्थानीय तस्करों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। उनसे मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने दिल्ली में छापेमारी कर एक नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.