Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सिरसा में जाली दस्तावेज से जमानत दिलाने का मामला, दो आरोपी गिरफ्तार

Summer express, सिरसा | सिरसा में एक आरोपी को जमानत दिलाने के लिए जाली दस्तावेज और नकली जमानतदार पेश करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस संबंध में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी की अदालत के आदेश पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी अजय उर्फ अज्जू को 8 अप्रैल 2025 को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट, चंडीगढ़ ने नियमित जमानत दी थी। इसके बाद उसके वकील ने सिटी थाना में दर्ज 29 मार्च 2023 के मामले में जमानत बांड पेश करने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष आवेदन दिया। 14 अप्रैल 2025 को ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने जमानत बांड स्वीकार कर उसका सत्यापन किया।

लेकिन , गांव भंभूर के सुखचैन सिंह ने अदालत में आवेदन देकर बताया कि उसकी जमीन की फर्द जमाबंदी में यह दर्ज था कि उसने अजय कुमार की जमानत दी, जबकि वह उसे कभी जानता ही नहीं था। जांच में सामने आया कि कुछ लोगों ने सुखचैन सिंह के आधार कार्ड, जमाबंदी और अन्य दस्तावेजों में हेराफेरी कर जाली कागजात तैयार किए और एक व्यक्ति ने खुद को सुखचैन सिंह बताकर अजय की जमानत दिलाई।

सुनवाई के दौरान अदालत ने आरोपित अजय कुमार से जमानतदार को पेश करने को कहा। आरोपी ने गौतम नामक व्यक्ति को पेश किया, जो बाद में नकली सुखचैन सिंह निकला। जांच में यह भी सामने आया कि कुलवंत सिंह, पनिहारी गांव निवासी, ने पहचानकर्ता बनकर गौतम को सुखचैन सिंह बताकर अदालत में पेश कराया।

न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी की अदालत ने गौतम और कुलवंत सिंह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के आदेश दिए। इसके बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों  के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.