Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन कांगड़ा ब्रजेश्वरी माता मंदिर में उमड़ी आस्था, सुबह 4 बजे खुले कपाट

कांगड़ा, राहुल -:चैत्र नवरात्रि के शुभारंभ पर हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ कांगड़ा ब्रजेश्वरी माता मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। गुरुवार तड़के सुबह 4 बजे मंदिर के कपाट विधिवत रूप से खोले गए, जिसके बाद से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। मंदिर परिसर माता के भजनों और “जय माता दी” के जयकारों से गूंज उठा, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बन गया।

सुबह के समय मौसम खराब रहने के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं देखी गई। दूर-दराज से पहुंचे भक्तों ने मां के दरबार में शीश नवाकर सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन और पुलिस की ओर से भी व्यापक प्रबंध किए गए हैं, जिससे दर्शन व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रही।

मंदिर के पुजारी सदन शर्मा ने बताया कि आज चैत्र शुक्ल पक्ष का पहला नवरात्र है और इस अवसर पर हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि नवरात्रों के दौरान मंदिर के कपाट रोज सुबह 4 बजे खोले जाते हैं और पूरे नौ दिनों तक भक्तों की भारी भीड़ बनी रहती है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब सहित कई राज्यों से श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए आते हैं।उत्तर प्रदेश से आए श्रद्धालु रिशाल यादव ने बताया कि वे पहली बार मां ब्रजेश्वरी के दरबार में पहुंचे हैं और उन्हें बहुत अच्छे से दर्शन हुए। उन्होंने प्रशासन द्वारा किए गए प्रबंधों की सराहना करते हुए कहा कि मौसम साफ होने के बाद और भी अधिक श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.