Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब में पावरकॉम का बड़ा एक्शन: अवैध बिजली कनेक्शन काटे, मचा हड़कंप

Summer Express , पटियाला | पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) ने अवैध बिजली कनेक्शन को लेकर बड़ा कार्रवाई करते हुए सूलर गांव में 7 ट्यूबवेल कनेक्शन बंद कर दिए। यह कार्रवाई एस.सी. संगरूर के जतिंदर गर्ग की अगुवाई में हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

जांच में पता चला कि इनमें से 2 कनेक्शन 24 घंटे चलने वाली लाइन से जुड़े थे, जबकि 2 कनेक्शन बिना किसी वैध रिकॉर्ड के पाए गए। अधिकारियों ने सभी कनेक्शनों का रिकॉर्ड कार्यालय में जमा करने के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, यह जमीन गूंगे-बोले और बेसहारा बच्चों के भले के लिए दविंदर सिंह ने चैरिटेबल ट्रस्ट के नाम करवाई थी। लेकिन आरोप है कि भू-माफियाओं ने फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन पर कब्जा कर लिया और अब बिजली का अवैध इस्तेमाल कर रहे थे। जांच में यह भी सामने आया कि ये कनेक्शन करीब 20 साल से सक्रिय थे, जिससे विभागीय लापरवाही या मिलीभगत की आशंका जताई जा रही है। सामाजिक कार्यकर्ता एनआरआई ने भी कहा कि इनमें फर्जी दस्तावेज मिलने की संभावना है।

एस.सी. जतिंदर गर्ग ने स्पष्ट किया कि अवैध बिजली उपयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं सूलर के एसडीओ विकास गुप्ता ने बताया कि 24 घंटे लाइन पर चलने वाले कनेक्शनों के साथ-साथ खेतों में अन्य कनेक्शनों की भी जांच की जाएगी।

सूत्रों के अनुसार, जिन जगहों पर पहले केवल कृषि कनेक्शन थे, वहां अब अवैध कॉलोनियां विकसित की गई हैं और पुराने कनेक्शनों में छेड़छाड़ की गई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है।

यह कार्रवाई अवैध बिजली उपयोग पर विभाग की सख्ती का संदेश है और ग्रामीण क्षेत्रों में नियमों के पालन की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चंबा के 25 सरकारी स्कूलों में बनेंगी स्मार्ट कंप्यूटर लैब, ₹2.50 करोड़ की परियोजना को मंजूरी

Summer express/चंबा-:आकांक्षी जिला चंबा के ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों के विद्यार्थियों को आधुनिक डिजिटल शिक्षा से जोड़ने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन की अनुशंसा पर जिले के 25 सरकारी सेकेंडरी एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में अत्याधुनिक स्मार्ट कंप्यूटर लैब स्थापित की जाएंगी। इस परियोजना पर करीब ₹2.50 करोड़ खर्च...

हरियाणा में दो सड़क हादसे : भिवानी में राजमिस्त्री की मौत ,गुरुग्राम में बस-ट्रक भिड़े

summer express , गुरुग्राम। हरियाणा में गुरुवार को सड़क हादसों की दो अलग-अलग घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि गुरुग्राम में रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर में कई यात्री बाल-बाल बच गए। गुरुग्राम हादसे के बाद दोनों वाहनों के चालकों के बीच विवाद हो गया, जिससे हाईवे पर कुछ देर तक...

हांसी किले में सेल्फी लेते समय 50 फीट खाई में गिरी बीएससी छात्रा

summer express , हांसी। हरियाणा के हांसी स्थित ऐतिहासिक पृथ्वीराज चौहान किले में शाम सेल्फी लेते समय एक 20 वर्षीय बीएससी छात्रा करीब 50 फीट गहरी खाई में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। आरोप है कि भीड़ में मौजूद कई लोग...

हरियाणा में एमएसएमई को बड़ा तोहफा, किराये से ई-वाहन तक तीन नई योजनाएं

summer express , चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को प्रोत्साहन देने के लिए एक साथ तीन नई योजनाएं शुरू की हैं। इन योजनाओं के तहत किराये के भवन में संचालित एमएसएमई को लीज रेंट की 25 प्रतिशत राशि की प्रतिपूर्ति की जाएगी। इसके अलावा सेवा क्षेत्र की नई एमएसएमई इकाइयों...

बहादुरगढ़ ट्रामा सेंटर में रेडियोग्राफर पर पीएमओ से मारपीट का आरोप

summer express, बहादुरगढ़। हरियाणा के बहादुरगढ़ स्थित ट्रामा सेंटर में ड्यूटी से गैरहाजिर रहने को लेकर कार्रवाई की आशंका के बीच एक रेडियोग्राफर पर कार्यवाहक पीएमओ डॉ. विनय देशवाल के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों और कर्मचारियों में रोष फैल गया। डॉक्टरों ने काम छोड़कर ट्रामा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.