Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अनुपूरक बजट पर उठे सवाल, जानकारी छिपाने का आरोप: जयराम ठाकुर

Summer express /शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश विधानसभा में पेश किए गए अनुपूरक बजट को लेकर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार पारदर्शिता बरतने के बजाय जानकारी छिपाने की कोशिश कर रही है।

जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि विधानसभा की कार्यवाही के दौरान अनुपूरक बजट को जल्दबाजी में पारित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में न तो विपक्ष को पर्याप्त समय दिया गया और न ही बजट की प्रति उपलब्ध करवाई गई, जिससे जनप्रतिनिधि उसे ठीक से समझ सकें।उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उनके अनुसार, बजट को जिस तरह से पारित कराया गया, वह लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के अनुरूप नहीं था।जयराम ठाकुर ने कहा कि अनुपूरक बजट की कॉपी न तो विधायकों को दी गई और न ही मीडिया के साथ साझा की गई, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने इसे सरकार की मंशा पर सवाल खड़े करने वाला कदम बताते हुए कहा कि ऐसी स्थिति में पारदर्शिता और जवाबदेही दोनों प्रभावित होती हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिसार में कचरा उठान को लेकर हंगामा, हड़ताली और निजी कर्मचारियों में धक्का-मुक्की

Summer express , हिसार | शहर के अर्बन एस्टेट क्षेत्र में गुरुवार को कचरा उठान को लेकर हड़ताली महिला कर्मचारियों और निजी एजेंसी के जरिए काम कर रही महिला कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति पैदा हो गई। हड़ताली कर्मचारियों पर...

हरियाणा में 35 लाख लाभार्थियों को 1129 करोड़ रुपये की डीबीटी राशि जारी

Summer express, चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत प्रदेश के 35.06 लाख पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में 1129.05 करोड़ रुपये की राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से भेजी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को प्रेस वार्ता के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार का...

पोषपा में एचआरटीसी बस के ब्रेक फेल, सतलुज में गिरने से बाल-बाल बचे 17 यात्री

Summer express/किन्नौर-: रूपी वैली से पिओ जा रही एचआरटीसी की बस बुधवार को पोषपा के समीप ब्रेक फेल होने के कारण बड़े हादसे का शिकार होने से बच गई। बस में करीब 17 यात्री सवार थे। अचानक ब्रेक फेल होने के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालांकि चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए...

के. मकरंद पांडुरंग बने चरखी दादरी के प्रभारी अधिकारी, मुख्य सचिव ने जारी किए आदेश

summer express , चंडीगढ़ |  हरियाणा सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के. मकरंद पांडुरंग को चरखी दादरी जिले का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है। यह जिम्मेदारी उन्हें उनकी मौजूदा प्रशासनिक जिम्मेदारियों के अतिरिक्त सौंपी गई है। इस संबंध में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने आदेश जारी किए हैं। के. मकरंद पांडुरंग वर्तमान में सूचना, जनसंपर्क,...

पलवल में 15 शिकायतों पर सुनवाई: 11 का निपटारा ,आईएमटी से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

summer express , सुन्दर कुंडू , पलवल | हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने वीरवार को जिला सचिवालय के सभागार में जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति की मासिक बैठक की। बैठक में आमजन की ओर से रखी गई शिकायतों और समस्याओं की सुनवाई करते हुए अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.