Facebook-f Youtube X-twitter

बनने से पहले ही खत्म हुई सनेहड़ पंचायत, ग्रामीणों में रोष, डीसी को सौंपा ज्ञापन

Summer express /मंडी  – मंडी जिला के द्रंग विधानसभा क्षेत्र के तहत नवगठित ग्राम पंचायत सनेहड़ बनने से पहले ही खत्म कर दी गई है। प्रदेश सरकार ने 10 मार्च को ग्राम पंचायत कुन्नू और डलाह के दो वार्डों को काटकर सनेहड़ पंचायत के गठन की अधिसूचना जारी की थी। कुछ लोगों ने इस बात को लेकर आपत्ति जताई और चार दिन बाद ही यानी 14 मार्च को इस पंचायत को डिनोटिफाई कर दिया गया।

पंचायत के डिनोटिफाई होने से आहत ग्रामीणों ने बुधवार को  डीसी मंडी अपूर्व देवगन को ज्ञापन सौंपकर इस पंचायत को फिर से गठित करने की मांग उठाई है। ग्राम पंचायत डलाह के पूर्व प्रधान हेमंत कुमार ने बताया कि 1651 लोगों के कहने पर नई पंचायत का गठन किया गया था। ये सभी लोग 2019 से नई पंचायत की लड़ाई लड़ रहे थे। अब जाकर सफलता मिली थी लेकिन सरकार ने चंद लोगों के पीछे सैंकड़ों लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करके ठीक नहीं किया है।

 ग्राम पंचायत कुन्नू के पूर्व उप प्रधान अविनाश कटोच ने कहा कि ग्रामीणों में सरकार के इस निर्णय के प्रति भारी रोष है। सरकार के पास अभी भी दो दिनों का समय है। यदि सरकार इन दो दिनों में पंचायत के पुर्नगठन की अधिसूचना जारी नहीं करती है तो फिर ग्रामीण अपना हक पाने के लिए मजबूरन कोर्ट का दरवाजा खटखटाने को मजबूर हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह पंचायत सैंकड़ों लोगों की सुविधा के साथ जुड़ा हुआ विषय है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लाहौर में आतंकी आमिर हमजा पर गोलीबारी, हालत गंभीर

Summer express, लाहौर |  पाकिस्तान के लाहौर में एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां लश्कर-ए-तैबा के संस्थापक सदस्यों में शामिल और आतंकी हाफिज सईद का करीबी सहयोगी आमिर हमजा को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। हमले के बाद उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया...

शिमला में कांग्रेस कार्यसमिति की पहली बैठक,संगठन-सरकार तालमेल और आनंद शर्मा मुद्दे पर मंथन

Summer express/शिमला ,संजू-:शिमला में गुरुवार को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी के गठन के बाद पहली कार्यसमिति बैठक आयोजित की गई। यह बैठक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में बुलाई गई, जिसमें संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष रूप से चर्चा की जा रही है। बैठक में शामिल होने के लिए...

भारत में फंसे ईरान के करीब 56 हजार करोड़ रुपये, अमेरिकी प्रतिबंधों के चलते अटका फंड

Summer  express, नई दिल्ली | ईरान के लगभग 56 हजार करोड़ रुपये भारत में लंबे समय से फंसे हुए हैं, जिन्हें वह चाहकर भी वापस नहीं ले पा रहा है। यह रकम उस समय की है जब भारत ईरान से कच्चे तेल का आयात करता था और उसका भुगतान भारतीय बैंकों में जमा हो गया...

रोहतक में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में युवक और महिला की मौत

Summer express,रोहतक |  भाली आनंदपुर के पास शुगर मिल के सामने माड़ौदी रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। मृतकों की पहचान आंवल गांव निवासी संजय और कहानौर निवासी सुमन के रूप में हुई है। सुमन ग्रुप-डी कर्मचारी के रूप...

गांव पिनाना के युवक की बेरहमी से हत्या : किस्त कलेक्शन से लौटते समय 6 हमलावरों ने घेरा

Summer express,सोनीपत |  गांव पिनाना से दोड़वा की ओर लौट रहे 22 वर्षीय युवक की छह लोगों ने घेरकर बेरहमी से हत्या कर दी। हमलावरों ने धारदार बर्फ तोड़ने वाले सुएं से उस पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.