Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल कर्मचारियों की सरकार से मांग: लंबित देनदारियां चुकाएं, सोशल मीडिया प्रतिबंध हटाएं

Summer express /शिमला -: हिमाचल प्रदेश में बजट पेश होने से पहले ही कर्मचारियों की लंबित वित्तीय देनदारियों का मुद्दा एक बार फिर जोर पकड़ने लगा है। कर्मचारियों ने सरकार के सामने अपनी पुरानी मांगों को दोहराते हुए स्पष्ट और समयबद्ध समाधान की मांग की है।

कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से 13 प्रतिशत डीए, वर्ष 2016 के वेतन आयोग के एरियर और करीब 132 महीनों के डीए एरियर के भुगतान का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन हर बार बजट में केवल आश्वासन ही मिलता है। “चरणबद्ध तरीके” से भुगतान की बात तो कही जाती है, मगर अब तक कोई ठोस प्रगति नहीं दिखी है, जिससे कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ रही है।इसके साथ ही कर्मचारियों ने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखने पर लगाए गए प्रतिबंध को भी अनुचित बताया है। उनका कहना है कि यह फैसला लोकतांत्रिक अधिकारों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के खिलाफ है, जिसे तुरंत वापस लिया जाना चाहिए।कर्मचारियों ने सरकार से मांग की है कि सभी लंबित भुगतान के लिए स्पष्ट रोडमैप घोषित किया जाए, डीए और उसके एरियर का जल्द निपटारा हो, वेतन आयोग 2016 के बकाया का भुगतान किया जाए और सोशल मीडिया प्रतिबंध हटाया जाए।उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो कर्मचारी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला में बदला मौसम का मिजाज,घने बादलों के बीच खिला इंद्रधनुष

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला में मौसम ने अचानक करवट बदली। आसमान में घने बादल छाने के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ। दिन के समय ही मौसम का मिजाज ऐसा बदला कि शाम जैसा नजारा दिखाई देने लगा।बारिश के बाद धर्मशाला की पहाड़ियां और आसपास का इलाका हरियाली से निखर उठा। इसी बीच बादलों के...

श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपनों को पंख दे रही कल्याणकारी योजनाएं

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की कल्याणकारी योजनाएं श्रमिक परिवारों के लिए आर्थिक संबल का मजबूत आधार बन रही हैं। विशेषकर बच्चों की शिक्षा के लिए प्रदान की जा रही वित्तीय सहायता से श्रमिक परिवारों को अपने बच्चों की पढ़ाई जारी रखने में महत्वपूर्ण मदद मिल रही है। बोर्ड...

कुरुक्षेत्र में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता,धान खरीद को लेकर मंडी प्रशासन तैयार

Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:कुरुक्षेत्र में आसमान पर छाए घने बादलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।धान की फसल पककर लगभग तैयार है और बारिश की आशंका के बीच किसान अपनी फसल को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।हालांकि मंडी प्रशासन का कहना है कि धान खरीद सीजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली...

पीएम मोदी के जन्मदिन पर हरियाणा के स्कूलों में महीनेभर होंगे कार्यक्रम, शिक्षा मंत्री ने गिनाईं सरकार की प्राथमिकताएं

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-सोनीपत पहुंचे हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता कर कई अहम मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर प्रदेश के स्कूलों में महीनेभर चलने वाले कार्यक्रमों का ऐलान किया गया। वहीं जलभराव, शिक्षकों की कमी और मुरथल यूनिवर्सिटी...

बेड के नीचे छिपा रखी थी 1000 लीटर की टंकी, 550 लीटर लाहन बरामद

Summer express/कैथल,बलिंदर कुमार-:शहर थाना पुलिस ने डेरा गरजा सिंह में अवैध शराब तैयार करने के आरोप में एक मकान पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में लाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने बेडरूम में गड्ढा खोदकर करीब 1000 लीटर क्षमता की टंकी जमीन के अंदर दबा रखी थी। टंकी को ऊपर से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.