Facebook-f Youtube X-twitter

अम्बाला अनाज मंडी में 37 लाख के विकास कार्यों का शुभारंभ, व्यापारियों को मिलेगी राहत

अम्बाला 20 मार्च -:अम्बाला शहर की अनाज मंडी में विकास कार्यों को नई गति देते हुए पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल नन्यौला ने गुरुवार को एक्सटेंशन-टू योजना के तहत करीब 37 लाख रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग टाइलों से गलियों और सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस मौके पर मंडी परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में आढ़ती, व्यापारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान मार्केट कमेटी के चेयरमैन जसविन्द्र सिंह उगाडा, वाइस चेयरमैन गुलशन कालडा सहित अन्य पदाधिकारियों ने उनका फूल-मालाओं और पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।इस अवसर पर असीम गोयल ने कहा कि मंडी में शुरू किए गए ये विकास कार्य व्यापारियों, आढ़तियों और किसानों के लिए बेहद लाभकारी साबित होंगे। उन्होंने बताया कि इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद मंडी में आवागमन सुगम होगा और मूलभूत सुविधाओं में भी सुधार आएगा।उन्होंने राज्य सरकार की विकास नीतियों का जिक्र करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश के हर क्षेत्र में निरंतर विकास कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अम्बाला की अनाज मंडी का विस्तार भी किया जा रहा है, जिससे स्थानीय व्यापारिक गतिविधियों को मजबूती मिलेगी।असीम गोयल ने मंडी से जुड़े पदाधिकारियों से संवाद करते हुए उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने। उन्होंने आश्वासन दिया कि मंडियों से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या को सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाकर समाधान करवाया जाएगा।उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में यदि मंडी में और विकास कार्यों की आवश्यकता सामने आती है, तो उन्हें भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा, ताकि व्यापारियों और किसानों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बरनाला में पारिवारिक विवाद में खूनखराबा: छोटे भाई ने ट्रैक्टर से कुचलकर बड़े भाई की हत्या, नौकर गंभीर घायल

Summer Express, बरनाला | बरनाला जिले के धनौला के पास गांव बडबर में पारिवारिक विवाद ने खून-खराबे का रूप ले लिया, जहां छोटे भाई ने ट्रैक्टर से कुचलकर अपने बड़े भाई की हत्या कर दी। यह घटना सुबह करीब 7:40 बजे की बताई जा रही है, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। जानकारी के अनुसार...

NSA खत्म होने के बाद भी डिब्रूगढ़ जेल में रहेंगे अमृतपाल सिंह, हाईकोर्ट का अंतरिम आदेश

Summer Express, चंडीगढ़ | पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में हिरासत को लेकर अहम अंतरिम आदेश जारी किया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) की अवधि समाप्त होने के बाद भी अमृतपाल सिंह को असम की डिब्रूगढ़ जेल में ही...

लखनऊ झुग्गी अग्निकांड: भीषण आग में 2 मासूमों की मौत, 200 झोपड़ियां राख

Summer express, लखनऊ, उत्तर प्रदेश | लखनऊ के विकास नगर क्षेत्र में बुधवार को झुग्गी बस्ती में लगी भीषण आग ने दो मासूम बच्चों की जान ले ली और करीब 200 झोपड़ियों को राख में बदल दिया। इस हादसे ने दिहाड़ी मजदूरों और घरेलू कामगार परिवारों की पूरी बस्ती को बेघर कर दिया है। प्रशासन...

गाजियाबाद में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू ट्रेवलर ने थार और बाइक को रौंदा, 3 की मौत

Summer express, गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर विजय नगर इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रेवलर ने सड़क किनारे खड़ी थार गाड़ी और बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 6:30 बजे IPEM...

गुरुग्राम मेंसेक्टर-40 थाने के बाहर आत्मदाह करने वाले युवक की मौत, वीडियो वायरल

Summer express, गुरुग्राम। सेक्टर-40 थाने के बाहर आत्मदाह करने वाले युवक अंकित यादव की दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद युवक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उसने खुद को झूठे केस में फंसाने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, 24 वर्षीय अंकित...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.