Facebook-f Youtube X-twitter

राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग पर सियासत गरम, कुंडू के हुड्डा पर गंभीर आरोप

Summer express,महम (रोहतक) | हरियाणा के हालिया राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग को लेकर राजनीतिक माहौल लगातार गरमाता जा रहा है। इस मुद्दे पर अब आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। महम से पूर्व विधायक बलराज कुंडू ने कांग्रेस और विशेष रूप से नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर गंभीर सवाल उठाते हुए बड़ा दावा किया है।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान कुंडू ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के भीतर हुई क्रॉस वोटिंग कोई संयोग नहीं, बल्कि एक सुनियोजित रणनीति का हिस्सा थी। उन्होंने कहा कि पार्टी के कुछ स्वयंभू नेताओं की भूमिका इसमें संदिग्ध रही है और एक तरह की ‘डील’ के तहत यह पूरा घटनाक्रम अंजाम दिया गया। कुंडू ने सीधे तौर पर आरोप लगाया कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने खुद अपने पांच विधायकों के वोट क्रॉस करवाए।

उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के नौ विधायकों के वोट खिसकने की जिम्मेदारी पार्टी नेतृत्व को लेनी चाहिए। कुंडू के अनुसार, जो नेता वोट चोरी के आरोप लगा रहे हैं, वही इस पूरे प्रकरण में शामिल हो सकते हैं।

पूर्व विधायक ने चुनावी गणित का हवाला देते हुए कहा कि यदि भाजपा का एक भी वोट रद्द नहीं होता, तो निर्दलीय प्रत्याशी सतीश नांदल की जीत तय मानी जा रही थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपने विधायकों को हिमाचल प्रदेश में रखने का जो कदम उठाया, वह महज एक दिखावा था। उनका कहना है कि यदि सभी विधायक खुले तौर पर मौजूद रहते, तो पार्टी के आधे से ज्यादा वोट निर्दलीय उम्मीदवार के पक्ष में जा सकते थे।

कुंडू ने विपक्ष की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जनता के मुद्दों को विधानसभा में उठाना विपक्ष की प्राथमिक जिम्मेदारी होती है, लेकिन मौजूदा स्थिति में यह भूमिका प्रभावी तरीके से निभाई नहीं जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एमबीबीएस दाखिले के नाम पर 8 लाख की ठगी, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

Summer express, कैथल। जिले में एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर एक युवती से आठ लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव रामनगर भूना निवासी मंजीत कौर ने सीवन थाना में दी शिकायत में...

PM मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण मुद्दे पर बयान की संभावना

Summer express, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से इसकी आधिकारिक जानकारी जारी किए जाने के बाद पूरे देश में इस संबोधन को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री अपने संबोधन में हाल ही में चर्चा में रहे...

आठ दिन में तीसरी संदिग्ध मौत, रायपुर अराईयां में नशे की ओवरडोज की आशंका से दहशत

Summer express, , कपूरथला  | कपूरथला (ढिलवां थाना क्षेत्र) के गांव रायपुर अराईयां में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। यह पिछले आठ दिनों में तीसरी ऐसी घटना है, जिससे पूरे क्षेत्र में भय और चिंता का माहौल बन गया है। प्रारंभिक आशंका नशे की ओवरडोज...

महिला आरक्षण बिल विवाद पर गरमाई सियासत,मंत्री नेगी ने केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

शिमला,संजू-:लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर जारी बहस के बीच हिमाचल प्रदेश सरकार के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के बयान से राजनीतिक माहौल और तेज हो गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब प्रधानमंत्री महिला सांसदों से दूरी बनाकर संसद में उपस्थित नहीं होते, तो स्वयं को...

कंगना रणौत के बयान पर विक्रमादित्य सिंह का तंज,महिला प्रतिनिधित्व को लेकर छिड़ी सियासी बहस

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश की राजनीति में महिला आरक्षण और महिला प्रतिनिधित्व को लेकर बयानबाज़ी तेज हो गई है। हाल ही में सांसद कंगना रणौत के एक बयान पर विवाद खड़ा हो गया, जिसमें उन्होंने हिमाचल विधानसभा में खुद को एकमात्र महिला प्रतिनिधि जैसा प्रस्तुत किया। इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर आलोचना का...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.